चंडीगढ़। बुधवार को इनेलो के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में जिला पार्षद व जेजेपी के करनाल जिले के श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलवान सिंह के नेतृत्व में लगभग पूरी कार्यकारिणी ने इनेलो में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी जॉइन की। इस मौके पर पार्टी इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी नेे जेजेपी से आए श्रमिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के शामिल होने पर कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। अभय चौटाला ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले इनेलो सत्ता की तरफ बढ़ रही थी लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों ने इनेलो सत्ता में न आ पाए इसलिए षड्यंत्र के तहत पार्टी को तोडऩे का काम किया।
(SUBHEAD)
आप जैसे साथी जो इनेलो की विचारधारा से जुड़े हुए थे, उन्हें बरगलाया गया और वो षड्यंत्र में कामयाब हो गए। षड्यंत्रकारियों ने आप लोगों से ऐसे वायदे किए कि जब वो सत्ता में आएंगे तो उन वायदों को पूरा करेंगे लेकिन सत्ता में आने के बाद वादों को पूरा करने की बजाय पार्टी से जुड़े लोगों का अपमान करने का काम किया। उन्होंने शामिल हुए जेजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि जैसे मैं पार्टी के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं आप भी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत करें, आने वाली सरकार इनेलो की होगी।