Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भाजपा अध्यक्ष के लिए सीएम मनोहर लाल कर रह दिल्ली भागा दोड़ी

Updated on Thursday, June 25, 2020 11:35 AM IST

चंडीगढ़। कोरोना के कारण देशभर में हुए लॉकडाउन के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को पहली बार दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों तथा पार्टी नेतृत्व के साथ मुलाकात करने के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भी मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का मुख्य एजेंडा हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष की ताजपोशी है।
हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति कई माह से लटक रही है। फरवरी माह के दौरान भाजपा अध्यक्ष का बदला जाना तय माना जा रहा था लेकिन कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के कारण भाजपा अध्यक्ष का चुनाव लटक गया है। इस पद के लिए कैप्टन अभिमन्यु, संदीप जोशी, नायब सैनी के नाम तेजी से चल रहे हैं। मुख्यमंत्री खेमे का पहला प्रयास यह है कि हाईकमान सुभाष बराला को ही इस पद पर फिर से तैनात कर दे।

(SUBHEAD)
इस उठापटक के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि अभी तक दिल्ली का विस्तृत कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री वहां केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार ने उद्योगों के लिए पैकेज का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ऐलान कर चुके हैं कि हरियाणा को केंद्र के माध्यम से कम से कम तीन हजार करोड़ की मदद मिलेगी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में वित्त मंत्रालय के अधिकारियों तथा वित्त मंत्री से मुलाकात करके हरियाणा के लिए सहायता राशि अलॉट करवाने का काम करेंगे।
इसके अलावा उनके इस दौरे का राजनीतिक महत्व भी है। मुख्यमंत्री भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करके हरियाणा भाजपा अध्यक्ष को लेकर अंतिम चर्चा कर सकते हैं। पिछले सप्ताह यह खबर तेजी से चली थी कि भाजपा हाईकमान कैप्टन अभिमन्यु को किसी भी समय भाजपा अध्यक्ष घोषित कर सकती है। हालांकि कैप्टन की नियुक्ति सीएम खेमे की सहमति के उलट मानी जा रही थी लेकिन ऐन मौके पर इस घोषणा को रोक दिया गया। 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X