Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

ई-गवर्नेंस की मजबूती के साथ उद्योगों का करेंगे विस्तार:मनोहर लाल

Updated on Sunday, June 14, 2020 19:12 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि वर्तमान सरकार का पूरा फोकस उद्योगों को बढ़ावा देते हुए ई-गवर्नेंस को मजबूत करने पर है ताकि युवाओं को सही मार्गदर्शन मिल सके और बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो।
मुख्यमंत्री रविवार को केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर पंचकूला में वर्चुअल रैली के माध्यम से प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसे ध्यान में रखकर ही नई योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।
केंद्र की उपलब्धियों का बखान करते हुए सीएम ने कहा कि राम जन्मभूमि विवाद, कश्मीर में अनुच्छेद 370, मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक का मुद्दा तथा नागरिकता संशोधन आदि ऐसे मुद्दे थे जिन्हें पूर्व की सरकारों ने जानबूझ कर लटकाए रखा लेकिन मोदी सरकार ने इनपर तत्परता से काम किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित एमएसएमई के 20 लाख करोड़ के पैकेज में 10 प्रतिशत शेयर प्रदेश के लिए जरूर लेगें।

(SUBHEAD)
एमएसएमई में लगभग 50 हजार यूनिटों व परिवारों को भी आर्थिक गतिविधियों का लाभ मिलेगा और राजस्व भी बढेगा। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार बनने के बाद आयोजित पहली रैली के माध्यम से प्रदेशभर के युवाओं को पानी बचाने के लिए महाअभियान शुरू करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार ने पानी बचाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं लेकिन इसे जन आंदोलन बनाने की जरूरत है।
इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए केन्द्रीय जलशक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ही विकास हेतु क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, जिनके कारण देश में खुशी की लहर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए तन, मन, धन से जनता की सेवा करने का कार्य किया है। विशेषकर प्रदेश के किसानों की गेहूं, सरसों, चने की फसलों की खरीद योजना बनाकर सुनिश्चित की। दिल्ली से जुड़े केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश को स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय, सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिलेण्डर जैसी सुविधाएं भी गरीब व्यक्तियों तक पहुंचाकर गैर बराबरी को समाप्त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि योजनाओं का विस्तार किया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X