Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में हर पल आ रहे नये 15 कोरोना पाॅजिटिव

Updated on Saturday, June 13, 2020 13:58 PM IST

चंडीगढ़, हरियाणा में कोरोना के दृष्टिकोण से जून का महीना बेहद घातक साबित हो रहा है। एक तरफ जो लॉकडाउन में छूट दी जा रही है वहीं कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या में जहां अचानक वृद्धि हो रही है वहीं इससे मरने वालों की संख्या में भी भारी उछाल आया है। मई माह के दौरान हरियाणा रिकवरी दर जहां समूचे उत्तर भारत में सर्वाधिक थी वहीं पिछले 11 दिनों के भीतर इसमें गिरावट आई है।
आलम यह है कि वर्तमान में हरियाणा में रोजाना औसतन 44 पॉजिटिव केस आ रहे हैं वहीं रोजाना चार मौतें हो रही हैं। प्रदेश में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 64 पर पहुंच गया है। हरियाणा में कोरोना बेहद घातक दौर में प्रवेश कर चुका है और स्वास्थ्य विभाग अभी भी कम्यूनिटी ट्रांसमिशन से इनकार कर रहा है। शुक्रवार को 181 नए मामलों से संक्रमितों की संख्या 6149 पर पहुंच गई, जबकि 11 मरीज ठीक होकर घर लौटे। चिंता की बात यह है कि हरियाणा के अस्पतालों में अभी भी 48 रोगी ऐसे हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें 33 की सांसें आक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 15 वेंटीलेंटर पर हैं।
हरियाणा में कोरोना का पहला मामला 17 मार्च को आया था। इसके बाद 1 हजार केस तक पहुंचते-पहुंचते 65 दिन लगे थे। 21 मई को आंकड़ा एक हजार पहुंच गया था। 31 मई को ठीक 11 दिन बाद प्रदेश में 2 हजार मरीज थे। इसके बाद 4 जून को 3 हजार मरीज महज 5 दिन में हो गए। सात जून को चार दिन में 4 हजार मरीजों की संख्या हो गई। नौ जून को महज 3 दिन में कुल पांच हजार संक्रमित हो गए। फिर से चार दिन में 12 जून को कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6 हजार को पार कर गया है। हरियाणा में पिछले 11 दिनों के भीतर करीब चार हजार कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं।

(SUBHEAD)
प्रदेश में अब रोजाना औसतन 360 तथा प्रत्येक एक मिनट में 15 कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। इसी तरह एक जून से 11 जून तक रोजाना औसतन चार लोगों की मौत हुई है। इस लिहाज से प्रदेश में प्रत्येक छह घंटे में एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो रही है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट जहां 3.86 फीसद पर पहुंच गया है वहीं रिकवरी रेट 36.93 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 8 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा 6429 है। जिसे दस हजार तक पहुंचाने का दावा किया जा चुका है। कोरोना से 64 मौतों से मृत्युदर 1.04 फीसद पर पहुंच गई है।
इसी में बाक्स---
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या
जिला                             पॉजिटिव रोगियों की संख्या
गुरुग्राम                                          2815
फरीदाबाद                                       0967
सोनीपत                                         0502
रोहतक                                           0257
पलवल                                           1168
झज्जर                                           0119
अंबाला                                            0152
करनाल                                           0125
नारनौल                                           0113
नूंह                                                  0104
हिसार                                              0109
पानीपत                                            0087
भिवानी                                             0086
जींद                                                 0068
रेवाड़ी                                               0073
सिरसा                                              0066

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X