Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

किसानों पर मेहरबान मनोहर सरकार, बरोदा उपचुनाव से पहले घोषणाओं की भरमार

Updated on Friday, June 12, 2020 13:29 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बरोदा विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा दांव खेलते हुए किसानों के हित में कई बड़ी घोषणाएं कर दी है। जिससे विपक्षी राजनीतिक दल सकते में आ गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह बिना किसी देरी के इन घोषणाओं को अमली रूप दें। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार इन घोषणाओं को बरोदा उपचुनाव में भुना सकती है।
हरियाणा के विपक्षी राजनीतिक दल कांग्रेस व इनेलो पिछले कई माह से सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेर रहे हैं। विपक्ष द्वारा मेरा पानी, मेरी विरासत योजना को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। इस बीच किसान संगठन भी विपक्षी राजनीतिक दलों की मदद से सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकने का ऐलान कर चुके हैं।
ऐसे में मनोहर सरकार ने बुधवार को किसानों के हित में कई बड़ी घोषणाएं करके विपक्षी राजनीतिक दलों से बड़ा मुद्दा छीन लिया है। माना जा रहा है कि मनोहर सरकार ने किसान हित में यह बड़े फैसले बरोदा विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए लिए हैं। बरोदा विधानसभा का कांग्रेस का हलका माना जाता है। यहां से पूर्व विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा की हालत में मृत्यु होने के बाद यह सीट खाली हुई है। इस सीट पर सितंबर माह तक चुनाव प्रस्तावित हैं।

(SUBHEAD)
भाजपा के लिए यह चुनाव बेहद अहम है। पिछले साल हुए चुनाव के दौरान बरोदा सीट पर भाजपा व जजपा ने अपने अलग-अलग प्रत्याशी खड़े किए थे। इसके अलावा कई अन्य राजनीतिक दलों ने भी बरोदा में अपने उम्मीदवार उतारे थे। तिकोणे मुकाबले में कांग्रेस ने यह सीट जीती थी। इस बार उपचुनाव में समीकरण बदले हुए हैं। भाजपा और जजपा एकजुट हैं। ऐसे में दोनों दल मिलकर यह चुनाव लड़ेंगे। जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X