जींद। बीती 5 जून को बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट द्वारा हिसार के बालसमंद में मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी को थप्पड़ और चप्पल से मारे जाने का मामला शांत नहीं हो रहा है। बुधवार को इस मामले को लेकर सर्वजातीय बिनैन (नैन) खाप ने दनौदा गांव में महापंचायत आयोजित की। इसकी अध्यक्षता सर्वजातीय बिनैन खाप के उपप्रधान भगत राम नैन ने की, जिसमेेंं कई गांवों के लोग मौजूद रहे। बैठक में 11 व्यक्तियों की कमेटी बनाकर निर्णय लिया कि खाप कमेटी शुक्रवार को डीसी, एसपी से मिल कर ज्ञापन देगी और सोनाली फौगाट की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करेगी। तत्पश्चात सरकार को रविवार तक का अल्टीमेटम देते हुए सोमवार को सचिव सुल्तान के गांव सच्चाखेड़ा में फिर बिनैन खाप की पंचायत की बैठक होगी और आगामी रणनीति की घोषणा कर दी जाएगी। पंचायत में सेक्रेटरी सुल्तान सिंह पंहुचे व अपनो आपको निर्दोष बताया।
(MOREPIC2)
पंचायत ने सबसे पहले सुल्तान सिंह सचिव का पक्ष जाना गया। सचिव के गांव की पंचायत द्वारा खाप को तसल्ली दिलवाई गई कि वह निर्दोष है। सुल्तान ने कहा कि डॉक्टरों ने जबरदस्ती डिस्चार्ज कर दिया। मेरे पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। कहां, चौबीसी पंचायत ने भी कहा था, अगर कसूरवार न हो तो समझौता न करना। वरना कभी कोई विश्वास नहीं करेगा। भरी पंचायत में खड़े सुल्तान सिंह ने कहा कि मेरी सोनाली फोगाट से पहले कभी कोई बात नहीं हुई। अगर मेरी गलती हो तो मैं पंचायत में कहता हूं कि मेरी गर्दन उतार देना। मेरे को फांसी पर लटका देना। आपका बेटा हूं, पिटा हूं, अब आपके चरणों में खड़ा हूं। मामले को पंचायत पर छोड़ रहा हूं ।
(SUBHEAD)
सर्वजातीय बिनैन खाप के उपप्रधान भगत राम नैनने बताया कि 11 व्यक्तियों की कमेटी बनाकर निर्णय लिया कि खाप कमेटी शुक्रवार को डीसी, एसपी से मिल कर ज्ञापन देगी और सोनाली फौगाट की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करेगी। तत्पश्चात सरकार को दो दिन का समय देते हुए सोमवार को सचिव सुल्तान के गांव सच्चाखेड़ा में फिर बिनैन खाप की पंचायत की बैठक होगी और आगामी रणनीति की घोषणा कर दी जाएगी। नैन ने कहा कि बीजेपीनेत्री ने सचिव के साथ जो यह अशोभनीय कार्य किया है, ये पूरी खाप का अपमान है। इतना ही नहीं ये घिनौना कार्य पुलिस की मौजूदगी में किया गया है। प्रधान नफे सिंह नैन ने कहा कि 72 घंटे का अल्टीमेटम मंगलवार तक दिया था। मगर इस पर कोई कार्यवाही नही हुई अब इसमें सोमवार को कउ़ा निर्णय लिया जाएगा।
गौरतलब है कि हिसार के बालसमंद में बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट ने मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को पहले थप्पड़ और फिर चप्पल से पीटा था। पिटाई के बाद भाजपा नेत्री ने अपशब्द बोलने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी जबकि सुल्तान सिंह ने मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज करवा रखी है। मामले की जांच जारी है। भाजपा अंदरूनी खाते इस मामले में सोनाली फोगाट को क्लीन चिट दे चुकी हैं, क्योंकि पिटाई का वीडियो जारी होने के बाद भी पार्टी स्तर पर सोनाली पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सीएम भी कह चुके हैं कि जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई होगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले के खिलाफ क्षेत्र की बड़ी खाप सर्वजातीय बिनैन खाप ने सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। खाप का कहना है कि सुल्तान सिंह एक सरकारी कर्मचारी ही नहीं, खाप का बेटा भी है। सोनाली फोगाट को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो सर्व जातीय बिनैन खाप इस समयावधि के बाद कठोर फैसला लेगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार तथा प्रशासन की होगी। मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह नरवाना के सच्चाखेड़ा गांव के हैं।