Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

ईएसआईसी मानेसर में महिला मरीज व सफाईकर्मी महिला ने बांटा कोरोना

Updated on Saturday, June 06, 2020 21:55 PM IST

संजय कुमार मेहरा

गुरुग्राम। मानेसर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में एक महिला मरीज और एक सफाईकर्मी महिला की वजह से कईयों को कोरोना हो गया है। इसमें डॉक्टर, नर्स व अन्य कर्मचारी शामिल हैं। यहां पर स्टाफ के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं है। इसलिए यहां पर पॉजिटिव केस आ रहे हैं। कई दिनों से मांग भी की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।


स्टाफ का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो जल्द ही पूरा अस्पताल ही कोरोना पॉजिटिव हो जाएगा। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कुछ सदस्यों के गत 2 जून को सेंपल लिए गए थे, जिसमें से 4 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक डॉक्टर, एक नर्सिंग स्टाफ, एक सफाईकर्मी और एक महिला मरीज है। बताया जा रहा है कि यहां महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी और डिलीवरी के दो दिन तक वार्ड में उसे रखा गया। अब उसे छुट्टी दे दी गई है। पता चला है कि वह महिला कोरोना पॉजिटिव थी। इसी तरह से यहां कल एक महिला सफाई कर्मचारी के माध्यम से हुआ। वह 2 जून से लगातार काम पर थी। शुक्रवार की सुबह भी वह ड्यूटी करके गई। शाम को पता चला कि वो भी पॉजिटिव थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके माध्यम से यहां ईएसआई में कोरोना बहुत फैला होगा। यह बड़ा सवाल है। स्टाफ का आरोप है कि अस्पताल के अधिकारी इस पर कुछ नहीं कर रहे। नहीं तो सेंपल लेने के बाद स्टाफ हो या आम आदमी, उसे क्वारंटाइन किया जाना चाहिए।  


नर्सेज वेल्फेयर एसोसिएशन ने उठाई ये मांगें
जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो ईएसआईसी नर्सेज वेल्फेयर एसोसिएशन हरियाणा की ईएसआईसी इकाई आगे आई। एसोसिएशन की ओर से ईएसआईसी के चिकित्सा अधीक्षक को लिखित में शिकायत देकर कोविड 19 से संबंधित समस्याओं के समाधान करने को कहा गया है। पत्र में मांग की गई है कि कम से कम स्टाफ को ड्यूटी पर बुलाया जाए, जिससे कि स्टाफ में संक्रमण की दर कम रखी जा सके। भविष्य के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बाधित ना हों, निरंतर बनी रहे। अगर पूरा स्टाफ ही पॉजिटिव होकर आईसोलेट हो गया तो फिर अस्पताल कैसे चलेगा। अस्पताल में एक आईसोलेशन वार्ड तैयार करने को भी कहा गया है, जिसमें सभी प्री-ऑप्रेशन तथा सभी विभागों के संदिगध मरीजों को रखा जाए। कोरोना की जांच के बाद ही उन्हें संबंधित विभागों में भेजा जाए। आईसोलेशन वार्ड के लिए अलग से हाउस कीपिंग तथा सुरक्षा गार्ड की तैनाती हो। सभी वार्डों में सुरक्षा गार्ड लगाए जाएं। जिससे कि सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके।


मास्क व पीपीई की हो समुचित व्यवस्था
वार्ड में काम करने वाले सभी स्टाफ के लिए एन-95 मास्क, पीपीई किट तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सामान की आपूर्ति पूरी तरह से सुनिश्चित की जाए। अगर कोई स्टाफ पॉजिटिव आता है तो उसे अस्पताल में भर्ती करने के लिए क्वारंटाइन की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही उसके परिवार के सदस्यों की भी तुरंत जांच हो। मरीज तथा स्टाफ पॉजिटिव आने के बाद बिना किसी देरी के उसकी जगह को सेनिटाइज करवाया जाए। इस गर्मी को ध्यान में रखते हुए एसी बंद होने के कारण तथा सेफ्टी वीयर पहनने के कारण तबियत खराब होने की संभावना बनी रहती है। जिससे कार्य क्षमता में कमी आ सकती है। इसलिए एसी की उचित व्यवस्था हो, ताकि स्टाफ बिना परेशानी के मरीजों की सेवा में काम कर सके।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X