Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सोनाली फौगाट की हो गिरफ्तारी, नहीं तो अनिश्चिकालीन हड़ताल की है तैयारी

Updated on Saturday, June 06, 2020 21:42 PM IST

 

संजय कुमार मेहरा
रोहतक (हरियाणा)। मार्किट कमेटी हिसार के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी सुल्तान सिंह के साथ भाजपा नेत्री एवं आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार चुकी सोनाली फौगाट द्वारा की गई बदसलूकी, मारपीट, गाली-गलौच के विरोध में शनिवार को प्रदेशभर में मार्किट कमेटियों के अधिकारियों, कर्मचारियों में उबाल रहा। सभी ने एक स्वर में प्रशासन, सरकार से मांग की है कि अधिकारी के साथ इस तरह का दुव्र्यवहार करने वाली भाजपा नेत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अन्य जिलों की तरह रोहतक जिला में भी जिला की सभी कमेटियों के अधिकारियों ने रोष जुलूस निकाला। मांग की गई कि सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी की जाए।

रोहतक मार्किट कमेटी के सचिव दीपक लोहचब की अगुवाई में इस विरोध जुलूस के बाद मुख्यमंत्री, गृह मंत्री के नाम अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में भी सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुरजोर तरीके से मांग की है कि जिस तरह की घटना कल हिसार के बालसमंद में हुई है, उससे अधिकारियों, कर्मचारियों में रोष होने के साथ-साथ असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। सत्ताधारी पार्टी की नेत्री सोनाली फौगाट द्वारा एक सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालना ही नहीं बल्कि उन्हें थप्पड़, चप्पलों से मारना किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता। इस मौके पर शिव कुमार राठी सहायक सचिव, बसंत कुमार सहायक सचिव कलानौर, राजीव कुमार अकाउंटेंट, धर्मराज दांगी सचिव, श्रीमती सविता सैनी सचिव सांपला, समस्त जिला रोहतक की मार्केट कमेटियां के स्टाफ, अधिकारियों ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री के नाम एडीसी को ज्ञापन सौंपा।

रोहतक मार्किट कमेटी के सचिव दीपक लोहचब ने कहा कि फसली सीजन में इस तरह की घटना ने प्रदेशभर की मार्केट कमेटियों में असंतोष पैदा कर दिया है। जिस चुनावी हार का बदला लेने के लिए सोनाली फौगाट ने अधिकारी के साथ मारपीट की जो व्यूह रचना रची, वह भी किसी तरह से जायज नहीं कही जा सकती। क्योंकि खुद मुख्यमंत्री ने आदेश जारी कर रखे हैं कि मंडियों में कोरोना काल के दौरान कोई भी नेता, मंत्री दौरा नहीं करेंगे। ऐसे में सोनाली फौगाट का बालसमंद की मंडी में पहुंचना यही साबित करता है कि वह अपनी मारपीट की मंशा को लेकर ही वहां पर पहुंची थी। जिस शेड को बनाने के लिए सोनाली फौगाट बात कर रही थी, उसकी आज तक कोई डिमांड ही मार्किट कमेटी तक नहीं पहुंची।

सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में मुख्य रूप से चार मांगों को शामिल किया गया है। सबसे पहली तो यही कि बिना किसी देरी के सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी हो, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति ना हो। दूसरी यह कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई हो, जिनके सामने ही सोनाली फौगाट ने अधिकारी को पीटा। तीसरी मांग है कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक की अध्यक्षता में कमेटी गठित करके मामले की जांच की जाए। चौथी मांग है कि भविष्य में कोई नेता, अतिथि मार्केट कमेटियों, जिला एवं बोर्ड मुख्यालयों में किसी भी कार्य के लिए दौरा करना चाहते हैं तो उनके लिए नियम बनाए जाएं। वे अपने आने का कारण बताएं। चाहे कोई शिकायत भी हो तो उसे भी बताएं। अगर सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती है तो ऐसे भय के माहौल में कमेटी का कोई अधिकारी, कर्मचारी काम नहीं कर पाएगा। सोमवार से सामूहिक हड़ताल पर जाने की बात भी सचिव लोहचब ने कही। हड़ताल पर जाने के बाद भी किसी भी किसान की फसल की खरीद-फरोख्त बाधित नहीं होने देंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X