Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में खुलेंगे धार्मिक स्थल,शॉपिंग माल्स, होटल व रेस्टोरेंट

Updated on Saturday, June 06, 2020 10:12 AM IST

चंडीगढ़ । केंद्र सरकार के निर्देशों पर 8 जून से हरियाणा में अनलॉक पार्ट टू शुरू किया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश में धार्मिक स्थान, शॉपिंग माल्स व होटल-रेस्टोरेंट आदि खोले जाएंगे। हरियाणा में अनलॉक टू कैसा होगा इसकी गाइडलाइन तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को चंडीगढ़ में एक बैठक बुला ली है। इस बैठक में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृहसचिव विजयवर्धन के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
अनलॉक पार्ट वन के दौरान हरियाणा में मार्केट आदि खोलने के अलावा अंतर जिला बसों का संचालन शुरू हो चुका है। हरियाणा सरकार इस दौरान अंतरराज्जीय बस सेवा शुरू करना चाहती थी लेकिन पड़ोसी राज्यों ने सहमति नहीं दी। जिसके चलते सरकार ने यह फैसला वापस ले लिया है।
अनलॉक टू आठ जून से शुरू होने जा रहा है। इसमें भी सरकार का प्रयास रहेगा कि प्रदेश वासियों की सुविधा के लिए पड़ोसी राज्यों की सहमति के साथ अंतरराज्जीय बस सेवा शुरू की जा सके। इसके अलावा हरियाणा में मंदिर, गुरूद्वारे, मस्जिद, चर्च आदि समेत तमाम धार्मिक स्थल भी आठ जून के बाद खोले जाएंगे। इस पड़ाव के दौरान शॉपिंग माल्स, होटल तथा रेस्टोरेंट आदि खोलने की भी योजना है।
हरियाणा सरकार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से इस संबंध में धरातल की रिपोर्ट मांगी थी। माना जा रहा है कि जिला उपायुक्तों के माध्यम से अधिकारियों द्वारा अपना फीडबैक तैयार करके सरकार को दे दिया गया है। शनिवार को होने वाली इस बैठक में जिलों से मिली जानकारी पर मंथन करके पूरे प्रदेश के लिए एक साझा गाइडलाइन तैयार की जाएगी। जिसे सोमवार को लागू किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X