Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

40 हजार परिवारों को मिलेगी मुफ्त 'कैडल शैड्सÓ सुविधा 

Updated on Friday, June 05, 2020 11:14 AM IST

 
 
चंडीगढ़। हरियाणा के गांवों में रहने वाले लगभग चालीस हजार परिवारों को 'कैडल शैड्सÓ सुविधा उपलब्ध होगी। पशुओं को बांधने के लिए पक्के और स्थाई शैड का प्रबंध राज्य सरकार द्वारा करवाया जाएगा। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से बिगड़ी अर्थव्यवस्था और मजदूरों के सामने पैदा हुए रोजगार के संकट को देखते हुए यह योजना बनाई है। मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है।
प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा के तहत गांवों में विकास के लिए विशेष योजना बनाई है। इसी के तहत गांवों में रहने वाले अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के अलावा बीपीएल व दिव्यांग परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। वे छोटे किसानों को भी योजना में कवर होंगे जिनके पास कृषि योग्य भूमि है ही नहीं या फिर बहुत कम है। योजना शुरू करने के पीछे दोहरा मकसद है। पहला आर्थिक मदद और दूसरा स्थायी रोजगार का प्रबंध।
प्रदेशभर में 6800 के करीब गांव हैं। उन गांवों में अधिक कैटल शैड बनेंगे, जहां के मजदूर एक्टिव हैं और मनरेगा के तहत अधिक काम हुए हैं। गांवों में 40 हजार के लगभग गरीब परिवारों के लिए ये शैड बनेंगे। शैड के लिए जमीन का प्रबंध संबंधित परिवार को ही करना होगा। ग्राम सभा द्वारा इसके लिए बाकायदा प्रस्ताव पास करना होगा। एक शैड पर करीब 60 हजार रुपये की लागत आएगी। इस योजना पर सरकार ने करीब 240 करोड़ रुपये खर्चने का टारगेट रखा है। 
(SUBHEAD)
सरकार ने एक शैड के निर्माण में अधिकतम 21 दिन की समय सीमा तय की है। जिस परिवार के लिए शैड की मंजूरी मिलेगी, उसे कुल लागत में से 309 रुपये के हिसाब से 21 दिन की दिहाड़ी परिवार के मुखिया को दी जाएगी। 6489 रुपये की यह राशि इसीलिए दिया जाएगा ताकि वह अपने हिसाब से शैड का निर्माण कर सके। इसके पीछे मुख्य मकसद मनरेगा मजदूरों को काम मुहैया करवाना है। अकेले शैड से एक परिवार को 21 दिन की मजूदरी मिलेगी।कैटल शैड के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली ईंट, सीमेंट, लोहे की राड व चद्द आदि के लिए जिला उपायुक्तों के स्तर पर वेंडर तय किए जाएंगे। जिन एससी, बीपीएल व गरीब किसान परिवारों के यहां शैड बनने हैं वे संबंधित वेंडर से यह सामान ले सकेंगे। पैसों का भुगतान संबंधित ग्राम पंचायत करेगी।
बॉक्स-
लॉकडाउन से प्रभावित परिवार जुड़ेगे मुख्यधारा में-
ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक हरदीप सिंह का कहना है कि कैटल शैड में चार पशुओं के बांधने का प्रबंध होगा। यानी ये परिवार अगर चाहेंगे तो इतने पशुओं के साथ दूध बेचने का काम करके अपना परिवार पाल सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि गाय, भैंस के लिए ही नहीं भेड़, बकरी के लिए भी इस तरह के शैड बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि मकसद यही है कि लॉकडाउन की वजह से प्रभावित हुए गरीब परिवारों को फिर से मुख्यधारा में जोड़ा जा सके।
 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X