Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

"रील बाज नेताओ की रेल बनाने के लिए तैयार रहे जनता"—नवीन जयहिंद

Updated on Friday, May 15, 2026 21:44 PM IST

रोहतक, 15 मई 2026 रोहतक में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने प्रधानमंत्री की हालिया अपीलों का समर्थन करते हुए कहा कि यदि देशहित में आम जनता से त्याग और जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा की जा रही है, तो देश के नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और देश के चारों स्तंभों — विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका और मीडिया — को भी आगे आकर उदाहरण पेश करना चाहिए।

“नेता सिर्फ रीलबाजी ना करे अगर देशभक्ति दिखानी है तो एक साल की सैलरी-पेंशन दान करो।”— नवीन जयहिंद

“कोई नेता साइकिल मोटरसाइकल बस रेल पर चल रहा है और पीछे 10 गाड़ियां चल रही हैं, ये देशभक्ति नहीं रीलबाजी है।”— नवीन जयहिंद


“देश के लिए आम जनता सब कुछ छोड़ दे और नेता सिर्फ वीडियो बनाएं — ये नहीं चलेगा।”— नवीन जयहिंद

जयहिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने, विदेशों में शादियां न करने, स्वदेशी अपनाने, पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने और “वर्क फ्रॉम होम” अपनाने जैसी अपीलें की गई हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इन अपीलों का पालन कर रहे हैं और पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश देने के लिए घोड़ी पर बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। प्रेस वार्ता के दौरान जयहिंद ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से अपनी एक साल की सैलरी और पेंशन देशहित में दान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि त्याग केवल आम जनता के भरोसे नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

"मैं एक साल तक सोना नहीं ख़रीदूँगा शादी नहीं करूँगा तेल नहीं खाऊँगा" -जयहिंद

"PM अपनी सुरक्षा से खिलवाड़ ना करे"- नवीन जयहिंद

"नेता गर्मियों की छूटी बॉर्डर पे फ़ौजियों के साथ मनाए"-नवीन जयहिंद

उन्होंने कहा, “अगर नेता अपनी सैलरी और पेंशन दान करते हैं, तो मैं भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये देने के लिए तैयार हूं।” मीडिया को संबोधित करते हुए जयहिंद ने कहा कि केवल एक दिन की रीलें और प्रचार दिखाने के बजाय पूरे साल यह देखा जाना चाहिए कि कौन नेता वास्तव में सादगी अपना रहा है और कौन सिर्फ कैमरों के सामने दिखावा कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि देश किसी संकट से गुजर रहा है, तो सरकार को जनता को उसकी सच्चाई बतानी चाहिए, क्योंकि देश के लोग हमेशा त्याग और सहयोग के लिए तैयार रहते हैं।

“वर्क फ्रॉम होम” के मुद्दे पर जयहिंद ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी जा रही है, तो सरकारी कर्मचारियों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि ट्रैफिक और पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो सके। अंत में उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल सोशल मीडिया की रीलों से साबित नहीं होती। यदि नेता जनता से त्याग की अपेक्षा करते हैं, तो उन्हें स्वयं भी त्याग करके उदाहरण पेश करना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X