Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के युवाओं के साथ भेदभाव कर रही भाजपा सरकार : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Tuesday, May 12, 2026 19:20 PM IST

 

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर हरियाणा के युवाओं के हक छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की भर्ती नीतियां बाहरी उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने वाली बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हरियाणवी युवाओं को अयोग्य बताकर सरकारी नौकरियों से दूर कर रही है, जबकि बाहर के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के लाखों शिक्षित युवा बेरोजगारी और पलायन का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सरकारी भर्तियों में जानबूझकर पद खाली छोड़े जा रहे हैं और योग्य हरियाणवी युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है।

उन्होंने हाल ही में जारी असिस्टैंट प्रोफेसर (साइकोलॉजी) भर्ती का उदाहरण देते हुए कहा कि 85 पदों में से सामान्य वर्ग के 44 पदों पर केवल 2 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया, जबकि SC, BCA, BCB और EWS वर्ग के कई पद खाली छोड़ दिए गए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले वर्षों की कई भर्तियों में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों का चयन हुआ है। उन्होंने टॉवर यूटिलिटीज असिस्टैंट इंजीनियर, सिंचाई विभाग, AMO, सिविल जज, तकनीकी शिक्षा विभाग, HCS और बिजली विभाग की भर्तियों का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं के साथ लगातार भेदभाव किया गया।

उन्होंने भाजपा सरकार पर भर्ती घोटालों और पेपर लीक मामलों को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों में चपरासी से लेकर जज तक की भर्ती परीक्षाएं विवादों में रही हैं। उन्होंने NEET परीक्षा विवाद में हरियाणा का नाम आने को भी गंभीर विषय बताया।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा के युवाओं के रोजगार, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी तथा सरकारी नौकरियों में हरियाणवियों के हक की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

 
 
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X