Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में उद्योग शुरू, पलायन से रूके 65 हजार श्रमिक

Updated on Tuesday, June 02, 2020 10:48 AM IST

चंडीगढ़। एक तरफ जहां हरियाणा से प्रवासी मजूदरों को पलायन को लेकर खबरें आ रही हैं वहीं प्रदेश में उद्योग धंधे शुरू होने के बाद 65 हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों ने पलायन का विचार त्यागकर दोबारा हरियाणा में रहकर अपना जीवन यापन करने का फैसला किया है। दूसरी तरफ प्रदेश से अब तक करीब तीन लाख प्रवासी मजदूर पलायन कर चुके हैं।
हरियाणा में लॉकडाउन-थ्री के दौरान सरकार ने प्रवासी मजदूरों को उनके पैतृक राज्यों में भेजने के लिए रेलगाडिय़ों तथा बसों का प्रबंध किया था। हरियाणा से अब तक सबसे अधिक बिहार के लिए रेलगाडिय़ां चल चुकी हैं। दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश है। इसके अलावा हरियाणा राज्य परिवहन की सैंकड़ों बसों की मदद से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रवासी मजदूरों व उनके परिवारों को भेजा गया है।

(SUBHEAD)
दो दिन पहले सरकार ने जहां प्रवासियों के लिए चलाई गई श्रमिक विशेष रेलगाडिय़ों को बंद कर दिया है वहीं अब प्रदेश के लगभग सभी जिलों में उद्योग धंधे शुरू हो चुके हैं। जिसके चलते प्रवासी मजदूरों ने भी पलायन का विचार छोड़ दिया है। हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन फोर के दौरान प्रदेश में 50 हजार 794 उद्योग-धंधे दोबारा चालू करवाए।
जिनमें 31 लाख 10 हजार 493 कर्मचारी काम पर लौटे हैं। सूत्रों के अनुसार शुरूआती दौर में जहां 1600 प्रवासियों का पंजीकरण करके एक ट्रेन को बुक करवाया जाता था तो रेलवे स्टेशन पर दो हजार से 2100 प्रवासी मजदूर आते रहे हैं। इसके उलट पिछले चार दिनों के दौरान 1600 को बुलाने पर मात्र 600 से 700 लोग ही आते रहे हैं। हरियाणा सरकार ने पिछले दिनों उड़ीसा के लिए एक ट्रेन बुक की। जिसमें 1600 लोगों को भेजने का प्रबंध किया गया था लेकिन रेलवे स्टेशन पर केवल तीन सौ लोग ही पहुंचे हैं।
हरियाणा सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके पैतृक राज्यों में भेजने के लिए शुरू किए गए आप्रेशन के निरीक्षक एडीजीपी सीआईडी ए.के.राव के अनुसार पिछले समय के दौरान 3.2 लाख लोगों ने हरियाणा से बाहर जाने के लिए पंजीकरण करवाया था। जिसमें से 1.13 लाख लोग जा चुके हैं। 65000 लोगों ने पंजीकरण के बावजूद अपने राज्यों में जाने की बजाए दोबारा हरियाणा में रहकर अपना जीवन यापन करने का फैसला किया। करीब 60 हजार लोग ऐसे मिले जिन्होंने पंजीकरण के समय सरकारी साइट पर अपने फोन नंबर सही नहीं भरे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X