Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सरसों खरीद घोटाले में महेंद्रगढ़ जिला के सभी मार्केट कमेटी सचिव निलंबित

Updated on Saturday, May 30, 2020 11:32 AM IST



चंडीगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला में हुए सरसों खरीद घोटाले में कार्रवाई करते हुए कृषि विपणन बोर्ड के प्रशासक ने चार मार्केट कमेटियों के सचिवों को निलंबित कर दिया है। प्रशासक ने यह कार्रवाई खुद घटनास्थल का दौरा कर किसानों व अन्य पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद की है।
महेंद्रगढ़-नारनौल जिला में सरसों घोटाले के अनेक मामले सामने आने पर बीती 21 मई से जिला स्तर पर जांच की जा रही है। इसके अलावा कई तरह के आरोपों के चलते यहां सरसों की खरीद भी बंद कर दी गई थी। गुरुवार को इसी मामले की जांच के लिए पंचकूला से विभाग के मुख्य प्रशासक आईएएस जे गणेशन ने जिला की मंडियों का दौरा करके जिला की चारों मार्केट कमेटियों का रिकार्ड जांच करके उनकी फोटो प्रतियां भी अपने कब्जे में ली। मुख्य प्रशासक से नारनौल में कुछ किसानों ने भी मिलकर सरसों घोटाले के कुछ प्रमाण सौंपे थे।
चारों सचिवों को उनके सस्पेंड की सूचना देर रात ईमेल से की गई है। सस्पेंड होने वाले सचिवों में मंडी अटेली मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव , नारनौल मार्केट कमेटी के  सचिव अशोक यादव, महेंद्रगढ मार्केट कमेटी  की  सचिव नुकुल देवी तथा कनीना  मार्केट के सचिव आदित्य यादव शामिल हैं। विभाग के मुख्य प्रशासक जे गणेशन ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में बताया कि उनकी जांच में प्रथम दृष्टया मार्केट कमेटी के सचिव की खामियों व लापरवाही को देखते हुए उन सभी को निलंबित कर दिया गया है। अब जिला में फर्जी रजिस्ट्रेशन और बिना जमीन एवं कम जमीन होते हुए अधिक सरसों बेचने के मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा अलग से अधिकारियों की डयूटी लगा दी गई है। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X