Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने बदला अध्यापक-छात्र अनुपात,विरोध में उतरे शिक्षक

Updated on Saturday, May 30, 2020 11:31 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षक सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में अध्यापक व छात्र अनुपात बढ़ाए जाने के फैसले के विरोध में आ गए हैं। शिक्षकों ने शुक्रवार को हरियाणा के शिक्षा मंत्री से मुलाकात करके पुराने नियमों को लागू करने की मांग की है। शिक्षकों ने ऐलान किया है कि अगर सरकार ने उनकी यह मांग नहीं मानी तो अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर वह संघर्ष की रणनीति का ऐलान करेंगे।
हरियाणा सरकार ने गुरुवार को एक पत्र जारी करके प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नए सिरे से रेशनेलाइजेशन फार्मूला लागू किया था। जिसके तहत अब स्कूलों में 1:25 की बजाए 1:30 के अनुसार पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने जेबीटी, टीजीटी व सीएंडवी अध्यापकों के लिए रेशनलाइजेशन प्रक्रिया के लिए विवरण मांगा है। मौलिक शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों को अध्यापक उपलब्ध करवाने के लिए जेबीटी, टीजीटी व सीएंडवी अध्यापकों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा।
इसके लिए विभाग ने प्रदेश के समस्त जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को 31 मई तक विवरण उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा है। आरटीई एक्ट 2009 के नियमों के तहत 30 सितंबर 2019 को स्कूलों में दर्ज विद्यार्थी संख्या के आधार पर जेबीटी, टीजीटी व सीएंडवी अध्यापकों का रेशनलाइजेशन किया जाना है। रेशनलाइजेशन करते वक्त विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों को आधार माना जाएगा।
मौलिक शिक्षा हरियाणा द्वारा रेशनलाइजेशन के मानदंड तय किए गए हैं। इस पर हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मलिक, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रतिनिधि भूप सिंह वर्मा ने बताया कि रेशनलाइजेशन के नियम हाईकोर्ट द्वारा स्थापित नियमों के विपरित हैं। एसोसिएशन शीघ्र स्थानांतरण के पक्ष में है, लेकिन रेशनलाइजेशन बारे सभी जिला कार्यकारिणी और पदाधिकारियों व एसोसिएशन के सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं ताकि समुचित और एक सर्वमान्य मांग सरकार के सामने रखी जा सके।
सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए शिक्षकों ने शुक्रवार को हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर से मुलाकात की। इस बैठक में शिक्षकों ने पुराने रेशनलाइजेशन फार्मूले को लागू करने, कैप्ट वेकेंसी को खोलने,प्रमोशन के बाद ही सरप्लस अध्यापकों को समायोजित करने की मांग की।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X