Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नारी शक्ति वंदन विधेयक पर विपक्ष ने गुमराह करने की कोशिश की : डॉ. अरविंद शर्मा

Updated on Monday, April 27, 2026 18:50 PM IST

 
चंडीगढ़, 27 अप्रैल — हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन विधेयक पर बोलते हुए हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि विधेयक को लेकर विपक्ष द्वारा गलत नैरेटिव बनाकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के कुछ सदस्यों द्वारा काले कपड़े पहनकर यह दिखाने की कोशिश की गई कि उनके साथ अन्याय हो रहा है, जबकि वास्तविकता में किसी भी राज्य को कोई नुकसान नहीं होने वाला था।
सदन में अपने विचार रखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि माननीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि परिसीमन के बाद भी राज्यों की हिस्सेदारी में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु की सीटों और प्रतिशत में कोई ऐसा अंतर नहीं आएगा, जिससे किसी राज्य को नुकसान हो।
महिलाओं के अधिकारों पर सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट
 *महान विचारकों से प्रेरित नारी सशक्तिकरण की सोच* 
कैबिनेट डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और ज्योतिबा फुले जैसे महान व्यक्तित्वों ने नारी शिक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि “शिक्षित नारी, सशक्त राष्ट्र” और “शिक्षित नारी, सशक्त परिवार” की सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र” का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र और हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की संख्या इतनी अधिक है कि उन्हें पढ़ने में पूरा दिन लग सकता है।
 
 *महिलाओं के लिए अनेक योजनाओं का विस्तार* 
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, हर घर-हर गृहिणी योजना, स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा अभियान, प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना, लखपति दीदी योजना, ड्रोन दीदी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी अनेक योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जो चुनाव से पहले किया गया वादा था। विपक्ष द्वारा संदेह जताने के बावजूद इस योजना को लागू कर सरकार ने अपनी साफ नीयत को सिद्ध किया है।
 
कैबिनेट मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की भावना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का “एक देश, एक झंडा” का विचार और अटल बिहारी वाजपेयी का “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” का मार्गदर्शन सरकार की कार्यशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करते समय भी श्रेय लेने की कोशिश नहीं की और आज भी उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि विपक्ष चाहे तो पूरा श्रेय उन्हें दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं और देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में महिलाएं और अधिक सशक्त होंगी तथा “सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र” का सपना अवश्य साकार होगा।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X