Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाये सरकार: योगेश्वर शर्मा 

Updated on Thursday, May 28, 2020 16:59 PM IST

पंचकूला, 28 मई। पंचकूला सहित पूरे हरियाणा में निजी स्कूलों में तीन तीन महीने की बढ़ी हुई राशि के साथ वसूली जा रही फीस क ा विरोध कर रहे कुछ अभिभावक आज आम आदमी पार्टी नेता योगेश्वर शर्मा से उनके आवास पर मिले। इन अभिभावकों ने योगेश्वर शर्मा को बताया कि निजी सकूलों की ओर से बढ़ी हुई फीस के आलावा भी दो तीन अन्य फंड भी मंागे जा रहे हैं। इन अभिभावकों ने कहा कि इस आर्थिक मंदी के दौर में वे लोग कहां से इतनी फीस जमा करवायें, जबकि स्कूलों ने उनके बच्चों को अभी तक कोई पढ़ाई भी नहीं करवायी।
आप के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा के आवास पर उनसे मिलने आये विभिन्न स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि स्कूल की ओर से उनहें फीस जमा करवाने के मैसेज आ चुके हैं, वे भी बढ़ी हुई फीस के साथ। कुछ स्कूलों ने तो फीस का स्ट्रक्चर भेजने के बजाये अभिभावकों को स्कूल की साईट पर देखने को कहा है। जिसमें कुछ अन्य फंड भी मांगे जा रहे हैं। इन अभिभावकों ने बताया कि वे लोग स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अपना रोष भी प्रक्ट कर चुके हैं। इसके आलावा वे सरकार तक और जिला प्रशासन तक भी अपनी बात रख चुके हैं, मगर सरकार भी घुमा फिराकर स्कूल प्रबंधकों का ही साथ दे रही है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान आर्थिक मार को झेल चुके वे लोग कहां से इतने पैसे लायेंगे। जिनके दो दो बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ रहे हैं, उनके लिए तो और भी बड़ी समस्या है। इन अभिभावकों की बात सुनकर इस विष्य को गंभीर समस्या मानते हुए आप नेता योगेश्वर शर्मा ने उन्हें कहा कि वह और उनकी पार्टी पूरी तरह से उन लोगों के साथ है और स्कूलों की इस तरह की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इन निजी स्कूलों पर अंकुश लगाना चाहिए तथा आम आदमी की परेशानी को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब एक आदमी के पास पहले से ही घर का खर्च चलाने लायक पैसे नहीं हैं तो वे इस बढ़ी हुई फीस व अन्य फंडों के साथ फीस की रकम कहां से  चुकायेगा। उन्होंने कहा कि जब स्वयं स्कूल चालक लॉकडाउन का असर बताते हुए अपने शिक्षकों को देने वाले वेतन की पाचास प्रतिशत  तक की कटौती कर चुके हैं तो फिर इन अभिभावकों की गर्दन पर भरी भरकम फीस की एक तरह की तलवार सी क्यों टांग रखी है। जबकि इन स्कूल संचालकों ने पिछले कई सालों में इन अभिभावकों से करोड़ों रुपये स्कूल फीस एवं अन्य फंड के नाम पर कमा रखे हैं। योगेश्वर शर्मा ने कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार  पिछले करीब छह सालों से निजी स्कूलों की फीस नहीं बढऩे दी और जिन्होंने बढ़ाई भी तो उनसे अभिभावकों के पैसे वापिस दिलवाये। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली सरकार ऐसा कर सकती है तो फिर हरियाणा सरकार को ऐसा करने से डर क्यों लग रहा है। उन्होंने कहा कि ासरकार या उसे मंत्रियों को निजी स्कूलों से कोई व्यक्तिगत लाभ हो रहा है क्या जो वे उनके खिलाफ कारवाई करने से डरते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि हरियाणा की सरकार बनाने में इन अभिभावकों में से भी कईयों का वोट रहा होगा कम से कम उकने वोट की लाज रखते हुए ही उनका ख्याल यह सरकार कर ले।  

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X