Updated on Sunday, May 24, 2020 23:44 PM IST
पंचकुला 24 मई: रात के 2 बजे पानी पीने के बहाने से युवती के कमरे में घुस कर की रेप करने की कोशिश करने वाले आरोपी युवक को महिला पुलिस थाना की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय पुत्र रामकुमार वासी जींद हाल सैक्टर 3 पंचकुला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पंचकूला में रहने वाली एक युवती के कमरे में बीते शनिवार रात करीब दो बजे एक युवक घुस आ गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को अपने ईरादों में कामयाब होनी नही दिया। उस दौरान युवती और आरोपी के बीच में जमकर हाथापाई हुई। जिसमें दोनों को चोटें आई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था । पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ़्तार कर लिया गया है।
Have something to say? Post your comment