Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा के किसानों की हालत बहुत खस्ता है और सरकार उनकी ओर कतई ध्यान नहीं दे रही : सुशील गुप्ता

Updated on Saturday, May 23, 2020 23:10 PM IST

पंचकूला, 23 मई :  आम आदमी पार्टी हरियाणा के संयोजक एवं दिल्ली से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता का कहना है कि हरियाणा के किसानों की हालत बहुत खस्ता है और सरकार उनकी ओर कतई ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते प्रदेश का किसान एक बार फिर आर्थिक संकट से जूझ रहा है । एक बयान में सुशील गुप्ता ने कहा कि केंद्र की सरकार ने जो 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज घोषित किया है उसका सीधा लाभ किसान को नहीं मिल रहा है । इस पैकेज में किसान को जो कर्ज देने की बात कही गई है उसकी अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गई है ।  बैंक किसान को कर्ज देने से मना कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान जो फल फूल सब्जियां एवं टमाटर इत्यादि उगाते हैं उन्हें वे भाव नहीं मिल रहे जो उनकी लागत को पूरा कर सकें । उन्होंने कहा कि इससे तो अच्छा होता कि सरकार ऐसी कोई योजना बनाती की किसान के खाते में सीधे पैसे जाते ताकि वह अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर पाता । उन्होंने कहा कि आज हालात यह है कि राज्य का किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है क्योंकि ना तो उसे उसकी गेहूं की उपज का सही दाम मिल रहा है और जिस दाम पर उसकी उपज की बिक्री हुई है, उसका आज तक उसे भुगतान नहीं हो पाया है ।यही हाल प्रदेश के फल एवं सब्जी उगाने वाले किसान का भी है । उसे भी अपनी उपज का पूरा दाम नहीं मिल पा रहा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज किसान को 1 से 3 किलो टमाटर का भाव मिल रहा है। जबकि उसकी खुद की लागत 10 से 12 के बीच में है । इसी के चलते किसान अपने टमाटर एवं अन्य सब्जियां सड़कों या खेतों के बीच में ही नष्ट करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि  यही हाल शिमला मिर्च एवं अन्य सब्जियों के मामले में भी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए अन्यथा प्रदेश का किसान इस आपदा की घड़ी में टूट जाएगा । ऐसे में सरकार का यह दायित्व बनता है इन किसानों का ध्यान करें ।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X