Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सरस्वती पुनरुद्धार को नई रफ्तार : टौंस नदी से हरियाणा तक जल लाने की तैयारी

Updated on Thursday, April 09, 2026 15:26 PM IST

चंडीगढ़। प्राचीन सरस्वती नदी के पुनरुद्धार को लेकर हरियाणा और उत्तराखंड सरकार ने संयुक्त रूप से एक्शन प्लान तैयान किया है। टौंस नदी के पानी को हरियाणा में लाने को लेकर दोनों राज्यों के बीच कार्ययोजना तैयार करने को लेकर सहमति बनी है। इसी सिलसिले में हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच ने हरिद्वार में उत्तराखंड मुख्यमंत्री के सलाहकार मन्नू गौड़ से मुलाकात की। दोनों राज्यों ने सांस्कृतिक महत्व के प्रोजेक्ट को गति देने पर सहमति जताई।

हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री के सलाहकार मन्नू गौड़ से की मुलाकात


हरियाणा और उत्तराखंड सरकार ने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को पुनर्स्थापित करने के साथ जल संकट समाधान को लेकर रणनीति तैयार की है। दोनों राज्य जल स्त्रोतों ने जोड़ने के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। इसको लेकर सरस्वती नदी के जल प्रवाह को गति देने की ओर कदम बढ़ाया गया है।
हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से उत्तराखंड सरकार को पत्र भेजकर इस परियोजना को आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया था, जिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अब दोनों राज्यों के समन्वय से टौंस नदी और अन्य जल स्रोतों को जोड़कर हरियाणा तक जल पहुंचाने की दिशा में कार्य तेज किया जा रहा है।

सरस्वती नदी का उद्गम उत्तराखंड के बंदरपूंछ ग्लेशियर
धुम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि टौंस नदी, जो गंगा के बाद बारहमासी जल प्रवाह वाली प्रमुख नदी मानी जाती है, को वैदिक सरस्वती का स्वरूप माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह क्षेत्र महाभारत काल से जुड़ा है और स्थानीय लोग आज भी पांडवों की पूजा करते हैं। वैज्ञानिक शोधों के अनुसार सरस्वती नदी का उद्गम उत्तराखंड के बंदरपूंछ ग्लेशियर से माना जाता है, जहां से गंगा और यमुना की तरह इसका प्रवाह रहा है। इसी आधार पर अब टौंस नदी और उसकी सहायक नदियों के जल को सरस्वती के स्वरूप में हरियाणा तक लाने की योजना पर काम किया जा रहा है।


वैज्ञानिक आधार पर परियोजना को बढ़ाया जा रहा है आगे
परियोजना के तकनीकी पक्ष को मजबूत करने के लिए आईआईटी रुड़की और वाडिया इंस्टीट्यूट, देहरादून के वैज्ञानिकों की भी मदद ली जा रही है। सरस्वती बोर्ड के अधिकारियों ने इन संस्थानों के विशेषज्ञों से मुलाकात कर वैज्ञानिक आधार पर परियोजना को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की है। इसके साथ की जितनी भी ट्रिब्यूटरीज़ हैं उनको भी हरियाणा से जोड़ने के ऊपर सरस्वती बोर्ड कार्य कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X