Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

350 करोड़ टैक्स देकर भी सफाई व अच्छी सडक़ों के लिए तरसती है गुडग़ांव की जनता: पंकज डावर

Updated on Thursday, April 02, 2026 19:24 PM IST

गुडग़ांव। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि गुडग़ांव की जनता ने तो टैक्स के रूप में नगर निगम को 350 करोड़ रुपये और पानी के बिलों के रूप में 56 करोड़ रुपये दे दिए हैं। बदले में नगर निगम जनता को गंदगी और टूटी सडक़ें ही दे पाया है। टैक्स वसूली के लिए कभी सीलिंग की धमकी तो कभी किसी तरह से लोगों को निगम परेशान करता रहा है, लेकिन जनता को सुविधाएं देने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने कभी परेशानी नहीं उठाई। एसी कमरों में बैठकर बैठक-बैठक ही खेलते रहते हैं। धरातल पर कामों के लिए आज भी जनता तरस ही रही है।

-वित्त वर्ष 2025-26 में नगर निगम गुरुग्राम को टैक्स देकर जनता ने किया मालामाल -केवल पानी के नाम पर ही जनता ने जमा कराए 56 करोड़ रुपये

पंकज डावर ने कहा कि सालभर टूटी सडक़ों से लोग परेशान रहे। कदम-कदम पर गंदगी से उठती बदबू से लोग परेशान रहे। कहीं पाइपलाइन लीकेज तो कहीं सडक़ों का धंसना जारी रहा। कहीं बरसात से हुए जलभराव में लोग डूबकर मरे तो कहीं करंट से लोगों को जान गंवानी पड़ी। नगर निगम गुडग़ांव को यह सब समस्याएं कभी समस्याएं लगी ही नहीं। दिखावे के लिए अधिकारी कभी-कभी एसी कमरों से बाहर निकलकर मौका मुआयना करने का नाटक करते रहे। सुधार की दिशा में काम नहीं हुए। उन्होंने कहा कि हर दिन नगर निगम को जनता अपनी गाढी कमाई से टैक्स देती रहती है, इसके बाद भी गुडग़ांव नगर निगम के क्षेत्र में बरसाती नाले, नालियां, सीवरेज बदहाल हैं। कभी इनकी सफाई नहीं हो पाती। बरसाती नाले आज गंदगी से अटे पड़े हैं। शहर के वार्डों में बहुत ही बुरा हाल है। पंकज डावर ने कहा कि लोगों ने उन्हें मौके पर बुलाकर अपने घरों के आगे समस्याएं दिखाई। यह ट्रिपल इंजन की सरकार की फेलियर है कि लोग विपक्ष को बुलाकर अपनी समस्याएं बता रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि सरकार और प्रशासन ने उनका विश्वास खत्म हो चुकी है। उन्हें कोई उम्मीद नहीं रही। ऐसी स्थिति में जनता के बीच से विरोध की बड़ी चिंगारी उठनी लाजिमी है। जनता का यह विरोध सरकार को आने वाले समय में जड़ से उखाड़ फेंकेगा। 
पंकज डावर ने कहा कि इतना टैक्स वसूली करने के भी गुडग़ांव नगर निगम आखिर क्यों नहीं जनता ही हर समस्या को दूर कर देता। कहने को तो यहां पर देशभर के मेयरों का सम्मेलन कराकर उनके शहरों का अनुसरण करने के दावे किए जाते हैं, मगर किसी भी शहर की एक भी अच्छी बात, अच्छे काम को यहां अपनाया नहीं गया। करोड़ों रुपये सम्मेलन पर खर्च कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के बिलों की राशि 400 करोड़ से ज्यादा हो गई है, जो नगर निगम के खाते में जमा हुई है। भ्रष्टाचार ना हो तो इतनी राशि में गुडग़ांव की एक-एक समस्या को दूर करके चमकाया जा सकता है। यहां पर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ तक नहीं है। थोड़ा बहुत काम जो नजर आता है, वह निजी कंपनियों द्वारा चौक-चौराहों को गोद लेकर अपने सीएसआर फंड से किया गया है। इसमें नगर निगम का कोई रोल नहीं है।
पंकज डावर ने मॉनसून को लेकर अधिकारियों द्वारा की जा रही बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि फिर से बैठकों का ड्रामा शुरू हो गया है। फिर से बरसात आए, फिर से गुडग़ांव डूबेगा, फिर से लोग बेमौत मरेंगें और नेता, मंत्री, अधिकारी भविष्य में जलभराव नहीं होने देने के दावे करेंगें। दावों का यह खेल वर्षों से चला आ रहा है। सरकार ने किसी अधिकारी से कभी यह नहीं पूछा कि करोड़ों रुपये खर्च करके भी आखिर जलभराव क्यों हो रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X