Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विदेशों में जाकर मरने वालों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देगी सरकार

Updated on Thursday, April 02, 2026 16:38 PM IST

चंडीगढ़। डंकी रूट से विदेश जाने के मामलों पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा सरकार नई योजना शुरू करने जा रही है। वैध रूप से विदेश जाकर असमय मौत का शिकार होने वाले युवाओं के परिजनों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बहुत जल्द इस योजना पर काम शुरू होने जा रहा है। विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से इस योजना को लागू किया जाएगा।

युवाओं के लिए शुरू होगा प्री-डिपार्चर ओरियंटेशन सेंटर
एचकेआरएन युवाओं को सिखाएगा विदेशी भाषा


हरियाणा में डंकी रूट से विदेश जाना बड़ी समस्या बनता जा रहा है। अमेरिका व अन्य देशों से एक तक एक हजार से अधिक युवा डिपोर्ट होकर आ चुके हैं। डंकी रूट से विदेश जाकर असमय मौत का शिकार भी युवा लगातार हो रहे हैं। राज्य के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल आदि जिलों में डंकी रूट से विदेश जाने तथा विदेशों में असमय मौत का शिकार होने के सर्वाधिक मामले सामने आ चुके हैं।
हरियाणा के युवा बिना किसी ठोस प्रशिक्षण के विदेशों में जा रहे हैं। वहां जाकर उन्हें भाषा की दिक्कत आती है। इसके अलावा विदेशों के बारे में ज्ञान नहीं होने के कारण उन्हें निम्न स्तर के काम ही मिलते हैं। बहुत जल्द हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से विदेशी भाषा प्रशिक्षण योजना शुरू की जाएगी। इसमें तीन लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों के बच्चों को विदेशी भाषा प्रशिक्षण एवं अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

अलगे वर्ष में सरकार की सूची में शामिल हुए नए कंट्री
हरियाणा सरकार की तरफ से पिछले वर्ष के दौरान इजराइल व दुबई में 388 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है। इस समय दोनों देशों का माहौल ठीक नहीं है। जिसके चलते सरकार ने फिलहाल दोनों देशों को अपनी प्राथमिकता सूची से बाहर कर दिया है। वर्ष 2026-2027 में ओमान, कुवैत, जर्मनी और स्पेन में हरियाणा के युवाओं को रोजगार दिलवाया जाएगा। इसके लिए विदेश सहयोग विभाग की तरफ से उक्त देशों के साथ तालमेल किया जा रहा है।


अब सरकार ने डंकी रूट पर लगाम लगाने के लिए कई योजनाओं को शुरू करने का फैसला किया है। वैध रूट से विदेश जाकर असमय मौत का शिकार होने वाले युवाओं के आश्रितों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए कल्याण कोष का गठन किया जाएगा। इस योजना के लिए नियम व शर्तों को ड्राफ्ट करने का काम शुरू हो चुका है। युवाओं को विदेश जाने से पहले संबंधित देश के संबंध में पूरा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय के सहयोग से प्री-डिपार्चर ओरियंटेशन ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा।
वर्ष 2020 में गठित विदेश सहयोग विभाग विदेशी निवेश को आकर्षित करने, दूसरे देशों के साथ तालमेल बनाने तथा डंकी रूट जैसी समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रहा है। पिछले वर्ष इसका बजट 6.23 करोड़ था जिसे इस बार बढ़ाकर 10.43 करोड़ कर दिया गया है। प्रदेश के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर फोकस रहेगा।
नायब सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X