Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कुरुक्षेत्र के इतिहास और संस्कृति से आमजन का जुड़ाव जरूरी : नायब सैनी

Updated on Wednesday, April 01, 2026 18:27 PM IST

चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र के इतिहास और संस्कृति पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वैश्विक मंथन होगा। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कुरुक्षेत्र के इतिहास, संस्कृति, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर इतिहासकार, शिक्षाविद, शोधार्थी और प्रबुद्धजन चर्चा करेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में 8 से 10 अप्रैल तक कुरुक्षेत्र के इतिहास और संस्कृति पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘कुरुक्षेत्र: थ्रू द एजेस’ का उद्देश्य कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक यात्रा को पुरातन काल से लेकर वर्तमान समय तक समझना है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए विजन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष मदन मोहन छाबड़ा ने सीएम आवास संत कबीर कुटीर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को निमंत्रण सौंपा और उन्हें सम्मेलन की महत्ता बारे अवगत कराया।

विजन कुरुक्षेत्र अध्यक्ष मदन मोहन छाबड़ा ने मुख्यमंत्री को दिया तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का निमंत्रण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

नायब सिंह सैनी ने कहा कि गीता संदेश स्थली कुरुक्षेत्र का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व विश्वभर में अद्वितीय है। यहां की विरासत को आमजन से जोड़ना न केवल सांस्कृतिक संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का भी सशक्त माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पहचान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय इतिहास, दर्शन और ज्ञान परंपरा का केंद्र बिंदु है। विजन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि विश्व भर से शिक्षाविद् और शोधार्थी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जोकि कुरुक्षेत्र के इतिहास, संस्कृति, धार्मिक महत्व और पुरातात्विक पहलुओं पर मंथन करेंगे। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के प्रचार-प्रसार के नए आयाम खुलेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान को और मजबूती मिलेगी।  
 



Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X