Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महम में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनता तो लाखों लोगों को रोजगार मिलता - दीपेन्द्र हुड्डा

Updated on Saturday, March 28, 2026 17:46 PM IST

रोहतक, 28 मार्च। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज कहा कि महम में उनके द्वारा मंजूर कराया गए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आज उत्तर प्रदेश के जेवर में उद्घाटन हुआ है। अगर महम में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनता तो इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता और पूरे राज्य का विकास होता। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि महम इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेल कोच फैक्ट्री के साथ ही लाखों रोजगार भी हरियाणा से चले गये। हरियाणा से एक एक कर सारे प्रोजेक्ट दूसरे प्रदेशों में जाते रहे और बीजेपी सरकार विरोध तक न कर सकी। वे, 2014 से लगातार संसद समेत हर फोरम पर मंजूरशुदा महम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हर हाल में हरियाणा में ही स्थापित करने के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन प्रदेश में कमजोर बीजेपी सरकार और केंद्र में राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही बीजेपी सरकार के चलते हरियाणा को उसका हक नहीं मिल सका। प्रदेश की बीजेपी सरकार की चुप्पी के कारण प्रदेश को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अगर भाजपा सरकार इन बड़ी परियोजनाओं को हरियाणा से न ले जाती तो आज प्रदेश में इतनी भीषण बेरोजगारी न होती।

 

  महम इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेल कोच फैक्ट्री के साथ ही लाखों रोजगार भी हरियाणा से चले गये – दीपेन्द्र हुड्डा हाल में संसद में पूछे गए सवाल के जवाब से पता चला कि बाढ़सा का मंजूरशुदा IIT भी बीजेपी सरकार उठा ले गई– दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा से एक एक कर सारे प्रोजेक्ट दूसरे प्रदेशों में जाते रहे और बीजेपी सरकार विरोध तक न कर सकी - दीपेन्द्र हुड्डा  

उन्होंने बताया कि संसद के इसी सत्र में उनके सवाल के जवाब से पता चला कि झज्जर (बाढ़सा) का मंजूरशुदा IIT भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाढ़सा एम्स के 10 मंजूरशुदा संस्थानों की तरह बीजेपी सरकार ने गायब कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के हितों पर लगातार कुठाराघात कर रही है। उसने केवल बाढ़सा में प्रस्तावित आईआईटी के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ को ही गायब नहीं किया, बल्कि बाढ़सा एम्स-2 परिसर के बचे हुए 10 मंजूरशुदा संस्थान, रेल कोच फैक्ट्री, महम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, गुरुग्राम का रक्षा विश्वविद्यालय आदि भी दूसरे प्रदेशों में भेज दिया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X