Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड – दीपेन्द्र हुड्डा  

Updated on Wednesday, March 25, 2026 18:36 PM IST

 

चंडीगढ़, 25 मार्च। हरियाणा में 2014 से लेकर अब तक काटे गए और जोड़े गए राशन कार्डों पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा लोक सभा में पूछे गए सवाल के जवाब से खुलासा हुआ है कि अकेले 2025 में, यानी विधान सभा चुनाव होते ही बीजेपी सरकार ने हरियाणा में 13,43,474 राशन कार्ड काट दिये। लोक सभा में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के सवाल के जवाब में भारत सरकार ने माना कि ये आंकडा देश भर में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि BJP सरकार ने चुनाव से पहले वोट की ठगी मारने के लिए राशन कार्ड बनाए थे। हरियाणा का आम मतदाता असमंजस में है कि ये राशन कार्ड क्यों बनाए गए और अब किस लिए काटे गए। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हकीकत ये है कि बीजेपी सरकार ने वोट लेने के लिए ही ये राशन कार्ड बनाए थे और मकसद पूरा होते ही इन्हें काट दिया। चुनाव के समय हरियाणा की 75% आबादी को झूठे सब्जबाग दिखाये गए, फिर उनके वोट लेकर सत्ता हासिल की और कुछ महीनों का राशन देने के बाद गरीबों का हक छीनकर उन्हें सभी सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया गया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि ऐसा क्या हुआ कि चुनाव ख़त्म होते ही अचानक लगभग साढ़े 13 लाख राशन कार्ड काट दिए गये? जबकि, भौगोलिक और आबादी की दृष्टि से हरियाणा से कई गुना बड़े उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भी कहीं इतनी भारी संख्या में राशन कार्ड नहीं काटे गए। उन्होंने हरियाणा में बड़े पैमाने पर राशन कार्ड कटौती की स्वतंत्र और निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

 

लोक सभा में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के सवाल के जवाब में भारत सरकार ने माना कि ये आंकड़ा देश भर में सर्वाधिक हरियाणा में बड़े पैमाने पर राशन कार्ड कटौती की स्वतंत्र और निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराए सरकार – दीपेन्द्र हुड्डा चुनाव से पहले वोट की ठगी मारने के लिए बनाए गए थे राशन कार्ड – दीपेन्द्र हुड्डा

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने अपने सवाल का उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया द्वारा लोक सभा में दिया गया जवाब अधूरा बताया और कहा कि 2014 से अब तक जोड़े गए राशन कार्डों का कोई आंकड़ा सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार यह बताने में भी असफल रही है कि किन मानकों के आधार पर हरियाणा जैसे राज्य में इतने बड़े पैमाने पर राशन कार्ड काटे गए। सच्चाई यह है कि फैमिली आईडी और सत्यापन के नाम पर गरीबों को सिस्टम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव से पूर्व बीपीएल कार्डों की संख्या 27 लाख थी उन्हें करीब 75% बढ़ाकर लोकसभा चुनाव तक 45 लाख कर दी गई और विधान सभा चुनाव तक यह संख्या 51.09 लाख हो गई। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच करीब 5-6 महीने में ही साढ़े 5 लाख से अधिक नये बीपीएल कार्ड बने।

 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X