Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भिवानी थाना औद्योगिक क्षेत्र के कोरोना वॉरियर्स का एमडी पब्लिक स्कूल की तरफ से सम्मान

Updated on Friday, May 22, 2020 17:37 PM IST

भिवानी। यहां बैंक कालोनी स्थित एमडी पब्लिक स्कूल की तरफ से हुन्नामल प्याऊ स्थित थाना औद्योगिक क्षेत्र के कोरोना वॉरियर पुलिस अधिकारियों, कर्मियों को कोविड योद्धा रत्न सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह दिया गया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने इस सम्मान पर स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

(SUBHEAD) 
इस मौके पर एमडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मास्टर रमेश कुमार ने कहा कि चाहे पुलिस कर्मी हो या स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, मीडिया कर्मी और अन्य विभागों के जिन कर्मचारियों की कोरोना काल में जनसेवा की भूमिका रही है, वे सभी हमारे लिए कोरोना वॉरियर हैं। इन सभी ने इस दौर में कोरोना वॉरियर बनकर जनता की सेवा है। इनकी वजह से ही शहर समेत पूरे देश में लॉकडाउन कामयाब हुआ है। हर किसी ने घर से बाहर निकलकर अपना सहयोग दिया है और इस बीमारी को फैलने से रोकने में काफी मदद मिली है। विश्व व्यापी कोरोना बीमारी के दौरान फ्रंट लाइन में रहकर इन सभी ने काम किया है। यह अपने आप में बहुत रिस्की था और है। इनके कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसलिए इन्हें सम्मानित करना सामाजिक संस्थाओं, सामाजिक लोगों का कर्तव्य है। इसलिए स्कूल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया कि सभी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया जाएगा।

(SUBHEAD2)

हुन्नामल प्याऊ स्थित पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र के स्टाफ को सम्मानित किया गया। थाना के हर अधिकारी, पुलिसकर्मी को सम्मान दिया गया। इस मौके पर उनके साथ पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत अधिकारी हरिसिंह चौहान, वुशू कोच सोमवीर शर्मा, राकेश कौशिक पालुवास, सुमन राजपूत, भावना रोहिल्ला व अन्य स्टाफ सदस्यों ने बारी-बारी से सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मियों का सम्मान किया। इस मौके पर पुलिस थाना से मनीराम, नसीब सिंह, प्रवीण, राकेश, प्रदीप, मंगतराम, अशोक कुमार, रेखा रानी, नीलम, सलोनी, सुमन, सुशीला, अनुराग, राकेश, शिवकुमार, मोहन, अनिल व राणा प्रताप का प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

अपने कर्तव्य से कभी विमुख नहीं होंगे: विक्रम सिंह
यहां थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि एमडी पब्लिक स्कूल की तरफ से इस सम्मान से स्टाफ में और भी पॉजिविटी आई है। अपनी ड्यूटी, अपने कर्तव्य के प्रति सभी और अधिक सचेत रहेंगे। पुलिसकर्मी कभी अपने कर्तव्य से विमुख नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आज सभी के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है कि हमारे शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ नहीं पाई। शाब्दिक रूप से वे हर किसी का इसके लिए धन्यवाद और सम्मान करते हैं।
 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X