Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कोरोना योद्धा स्टाफ नर्स पूनम का अस्पताल में पुष्प वर्षा से स्वागत

Updated on Friday, May 22, 2020 11:55 AM IST


गुरुग्राम। स्टाफ नर्स पूनम सहराय के प्रति उनके स्टाफ का यह नि:स्वार्थ प्रेम ही है कि कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव होने के बाद जब वह ड्यूटी पर पहुंची तो स्टाफ सदस्यों ने उनका पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। स्वागत के साथ उन्हें गिफ्ट भी भेंट किए। पूनम के जीवन के यह अनमोल क्षण थे, जो कि उन्हें सदा याद रहेंगे। अपने इस स्वागत से वे भावुक भी हो गई।  
गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में स्टाफ नर्स पूनम सहराय यहां आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करते हुए कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। 29 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उन्हें यहां के सेक्टर-9 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर 14 दिन तक उपचाराधीन रहने के बाद उन्हें 14 मई गुरुवार को ईएसआईसी से डिस्चार्ज होकर 7 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया गया था। आज गुरुवार को ही वे अपना होम क्वारंटाइन पूरा करके पूरे जोश के साथ अपनी ड्यूटी पर लौट आई। सुबह 07:30 बजे जब वे ड्यूटी पर पहुंची तो नर्सिंग स्टाफ मैट्रन सरला देवी, असिस्टेंट मैट्रन संतोष देवी, नर्सिंग सिस्टर कमलेश गहलोत, रितु मलिक, जपिंद्र, सरोज, प्रियंका, कमलेश नेहरा, मीनू, सुमित्रा, इंद्रा, बबीता, सीमा, निर्मल समेत अन्य स्टाफ ने तालियां बजाते हुए उन पर पुष्पवर्षा की। उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें गिफ्ट भेंट किए गए।

साथ ही अस्पताल की पीएमओ डा. दीपा सिंधू ने भी पूनम सहराय के स्वस्थ होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। अपने स्वागत से गदगद पूनम सहराय ने कहा कि जिस तरह से उनका यहां सभी स्टाफ मेंबर्स ने स्वागत किया है, उसे वे कभी नहीं भूलेंगी। स्टाफ का उनके प्रति यह स्नेह उन्हें हमेशा और भी बेहतर तालमेल के साथ काम करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, यह हमारा पार्ट ऑफ जॉब है। किसी को भी ऐसी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। बेशक वे कोरोना पॉजिटिव हुई, लेकिन पूरी हिम्मत रखते हुए कोरोना से फाइट की। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रोफेशन सिर्फ एक जॉब नहीं है, बल्कि इंसानियत की सेवा का माध्यम है। वे पहले से कई गुणा अधिक जोश, जूनून के साथ काम को तवज्जो देंगी। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों का इस भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद किया। इससे पहले जब वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अशोक विहार फेज-3 स्थित घर पहुंची तो परिवार व पड़ोसियों ने भी पुष्पवर्षा करते हुए गिफ्ट भेंट करके स्वागत किया था।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X