Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका अहम

Updated on Sunday, March 22, 2026 18:25 PM IST

गुरुग्राम। भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका अहम है। इसी उद्देश्य के साथ पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) की तरफ से एआई इन एक्शन इंडिया समिट का आयोजन किया गया। समिट में उद्योग जगत के जाने-माने लीडर्स, नीति-निर्माता, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स और इनोवेटर्स एक साथ आए।

पीएचडीसीसीआई हरियाणा चेप्टर ने किया एआई इन एक्शन इंडिया समिट का आयोजन

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेज़ी से बदलते परिदृश्य और व्यापार, शासन तथा समाज पर इसके प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई के निदेशक राकेश संगराई ने इनोवेशन और विस्तार को बढ़ावा देने के लिए उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएचडीसीसीआई हरियाणा स्टेट चैप्टर के चेयरमैन सतीश देव जैन ने औद्योगिक और तकनीकी केंद्र के रूप में हरियाणा के बढ़ते महत्व पर अपनी बात रखते हुए एआई-आधारित विकास के अवसरों को बढ़ावा देने पर अपना दृष्टिकोण पेश किया।
सेरेब्रेंट ग्रुप के सीईओ एवं कार्यक्रम चेयरमैन हरजीत सिंह ने मार्केटिंग, एनालिटिक्स और कस्टमर इंगेजमेंट में एआई के व्यावहारिक क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि संगठनों को डेटा-केंद्रित रणनीतियों को अपनाना चाहिए और निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा कस्टमर अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए एआई टूल्स का प्रभावी ढंग से उपयोग करना चाहिए।
एक्सेंचर के एमडी अनुपम श्रीवास्तव ने व्यापारिक इनोवेशन को बढ़ावा देने, परिचालन दक्षता में सुधार को सक्षम बनाने में एआई की क्षमता के बारे में बात की। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के महानिदेशक अरविंद कुमार ने भारत के एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इनमें स्टार्टअप्स के लिए समर्थन, इन्क्यूबेशन कार्यक्रम और डिजिटल बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X