Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कम्युनिटी पुलिसिंग को मिला नया आयाम, हरियाणा पुलिस के प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर बने मिसाल

Updated on Monday, March 16, 2026 19:03 PM IST

चंडीगढ़, 15 मार्च।* हरियाणा पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग को सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावी मॉडल के रूप में उभरकर सामने आए हैं। इन पहलों के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को कानून, सामाजिक जिम्मेदारियों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग आधुनिक पुलिस व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है और हरियाणा पुलिस इस दिशा में लगातार नए प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट पुलिस कैडेट कॉर्प्स, साइबर राहगिरी, कम्युनिटी लाइजन ग्रुप, मित्र कक्ष और जनता दरबार जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस सीधे समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ रही है। इन पहलों से अपराध रोकथाम में सामुदायिक भागीदारी बढ़ी है और युवाओं में कानून के प्रति जागरूकता तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हुई है। स्टूडेंट पुलिस कैडेट कॉर्प्स (SPCC) कार्यक्रम के तहत युवाओं को पुलिस कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वर्ष 2025 में हरियाणा के 182 स्कूलों में 7362 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को आत्मसात किया। यह कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 *कम्युनिटी पुलिसिंग से बढ़ रही जनभागीदारी और पुलिस पर भरोसा: डीजीपी अजय सिंघल*

स्टूडेंट पुलिस कैडेट कॉर्प्स से युवाओं में नेतृत्व और अनुशासन

 *साइबर राहगिरी अभियान से बढ़ी डिजिटल सुरक्षा जागरूकता*

*सीएलजी के माध्यम से स्थानीय विवादों का त्वरित समाधान*

 *मित्र कक्ष से पुलिस सेवाओं की सिंगल विंडो सुविधा*

 

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए हर माह के प्रथम बुधवार को “साइबर राहगिरी” कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस अभियान के माध्यम से हजारों नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी जा रही है। जनवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच आयोजित कार्यक्रमों में लाखों की संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता प्राप्त की। पुलिस और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए कम्युनिटी लाइजन ग्रुप (सीएलजी) का गठन किया गया है। हरियाणा के सभी जिलों में 24 सीएलजी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, जो स्थानीय स्तर पर छोटे-मोटे विवादों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वर्ष 2025 से जनवरी 2026 के दौरान सीएलजी के माध्यम से सैकड़ों शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान कराया गया, जिससे न्यायिक प्रक्रिया पर भार कम हुआ और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिला। आम नागरिकों को पुलिस सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “मित्र कक्ष” की स्थापना की गई है। वर्तमान में रोहतक और करनाल में 19 मित्र कक्ष संचालित हैं, जहां 16 प्रकार की पुलिस सेवाएं सिंगल विंडो प्रणाली के तहत उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन मित्र कक्षों के माध्यम से शिकायत दर्ज करने, चरित्र सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट सहित विभिन्न सेवाओं के हजारों मामलों का त्वरित निपटारा किया गया है, जिससे आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिली है।

 

*पीपीसीसी और जनता दरबार से बढ़ा जनविश्वास*  *युवाओं और समाज को जोड़ने की पहल*

पुलिस पब्लिक कोऑर्डिनेशन कमेटी (पीपीसीसी) के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। नियमित बैठकों के जरिए स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान किया जा रहा है। इसके साथ ही आयोजित किए जा रहे जनता दरबार कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्ष 2025 से जनवरी 2026 के दौरान हजारों शिकायतों का समाधान कर पुलिस ने आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत किया है।

 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X