Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: आर्थिक मजबूती के लिए आत्मसम्मान से समझौता ना करें महिलाएं: पूनम सहराय

Updated on Sunday, March 08, 2026 16:27 PM IST

गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यहां मैक्स अस्पताल में महिलाओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से महिलाओं ने शिरकत करके अपने विचार सांझा किया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन की ओर से महिलाओं को बीमारियों के लक्षणों व उपचार के प्रति जागरुक किया गया। इस अवसर पर केक काटकर महिला दिवस की खुशी मनाई गई। एसएचई-शी (स्ट्रेंंथ, हेल्थ, एंपावरमेंट) नामक इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी देखभाल की यात्रा को सांझा किया। साथ ही आत्मदेखभाल के लिए शपथ दिलाई गई।

-आर्थिक रूप से संपन्नता का शॉर्टकट कुछ नहीं, सकारात्मकता से मेहनत जरूरी


कार्यक्रम से महिलाओं को अपने संदेश में नर्सिंग अधिकारी पूनम सहराय ने कहा कि बदलते समय के साथ महिलाओं ने समाज में अपने आप को साबित करके दिखाया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने रील संस्कृति पर कहा कि इस मंच पर जो कुछ नजर आ रहा है, वह ना तो कोई बड़ी उपलब्धि है और ना ही महिलाओं सम्मान इससे बढ़ रहा है। अगर हम इस मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारना चाहते हैं तो शालीनता हमारा गहना होना चाहिए। वल्गैरिटी हमारे लिए सम्मान नहीं ला सकती। इस पर भी हमें सोचना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर परोसा जा रहा कंटेंट महिलाओं के प्रति ऐसी सोच पैदा कर रहा है, जो किसी भी तरह से उनका सम्मान नहीं करती। पैसा कमाने के साधन बहुत हैं।
आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से मजबूत होना अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए आत्मसम्मान गिरवी नहीं रखा जा सकता। नर्सिंग अधिकारी पूनम सहराय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने अपनी मेहनत, संघर्ष से समाज में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि महिला दिवस की शुरुआत वर्ष 1909 में हुई थी। उस समय न्यूयॉर्क की सडक़ों पर करीब 15000 महिलाओं ने एकजुट होकर वोट देने के अधिकार, बेहतर वेतन और काम करने के घंटे कम करने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। बाद में वर्ष 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे अधिकारिक मान्यता दी। तभी से इसे हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के प्रति भी समाज को जागरुक होना चाहिए। बेटी ने जन्म लिया है और जो उसे पसंद नहीं कर रहे तो बेटी का दान कर दें। किसी की सूनी गोद को भर दें। वे हत्या जैसे पाप से भी बच जाएंगें और बेटी को परिवार, मां-बाप मिल जाएंगें। यह सोच और जागरुकता होनी भी समाज में जरूरी है। महिला दिवस की सार्थकता भी तभी है, जब हमारे विचार समाज में मान्य हों और उन पर अमल हो। पूनम सहराय ने कहा कि जो लोग महिलाओं को पीछे धकेलने की सोच रखते हैं, उनसे इतनी गुजारिश है कि वे अपने घर की बेटियों, महिलाओं को अवसर दें। वह पूरी दुनिया बदल सकती हैं।
इस अवसर पर समाजसेविका मंजू देसवाल, लायंस क्लब की सदस्य वीना अहलावत, सेवानिवृत सीनियर नर्सिंग अधिकारी कमलेश गहलोत ने भी अपने विचार सांझा किए। उन्होंने कहा कि यह एक तारीख नहीं, बल्कि नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव है। यह दिन नारी सशक्तिकरण, समानता और अधिकारियों की लंबी लड़ाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्यों कहती है दुनिया नारी कमजोर है, आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X