Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अच्छे लोगों से मिलना है तो हमें खुद अच्छा बनना पड़ेगा: श्री कौशिक जी महाराज

Updated on Saturday, February 14, 2026 18:52 PM IST

गुरुग्राम। गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला वृंदावन के संचालक एवं विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पुराण मनीषी परम पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने तीसरे दिन की श्री शिवमहापुराण कथा एवं गोमहोत्सव के तीसरे दिन अपने प्रवचनों में कहा कि अगर हमें अच्छे लोगों से मिलना है तो खुद अच्छा बनना पड़ेगा।
यहां सोहना अड्डा के निकट ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स में की जा रही श्री शिवमहापुराण कथा एवं गोमहोत्सव में पहुंचे श्रद्धालुओं को श्री कौशिक जी महाराज ने शिवजी, शिवलिंग, मां पार्वती की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि यह बात भगवान शिव स्वयं कहते हंै कि जो उनकी पूजा करते हैं तो मुझमें और उनमें कोई भेद नहीं है। यदि व्यक्ति ने भगवान शिव की पूजा करने वाले का भी दर्शन कर लिया तो समझो काशी पहुंचकर विश्वनाथ का दर्शन कर लिया। उन्होंने लोगों को धर्म के रास्ते पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि जो लोग दुनिया को खत्म करने में लगे हैं, बुरा करने में लगे हैं, उनसे दूरी ही बनाकर रखें। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखो।  

बोले, भगवान शिव की पूजा निरंतर करेंगें तो घर में नहीं रहेंगे क्लेश -महाशिवरात्रि पर सभी को व्रत करने का किया आह्वान
 


उन्होंने कहा कि जो लोग देवी देवताओं की सेवा में लगे हैं, हमें उनकी सेवा करनी चाहिए। वह भी भगवान महादेव की सेवा ही होगी। भगवान और इंसान की सेवा में किसी तरह का दिखावा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर से एक लौटा जल ले जाकर तो शिवलिंग पर अभिषेक तो करें ही, साथ ही मंदिर के जल से भी अभिषेक करें। पूजा विधि के अनुसार करें। भगवान शिव को चंदन चढ़ाने की भी कौशिक जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है। घर में भी मंदिर चंदन विहीन नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे आप किसी भी देव देवता के भक्त रहें, पर जगत माता-पिता शिव-पार्वती ही हैं। इस बात को भूलना नहीं चाहिए। मां पार्वती की कृपा से बुद्धि व धन की प्राप्ति होती है तो शिवजी की कृपा से यश, धन मिलता है। शिव शक्ति का पूजन नियमित करें। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर सौ प्रतिशत व्रत करना चाहिए।
उन्होंने कांसे की थाली का महत्व बताते हुए कहा कि जब भी घर में कोई महात्मा आ जाए तो उनके कांसे की थाली में चरण धोएं। पूजा में इस थाली का बहुत महत्व है। कांसे के पात्र में कभी शहद ना रखें वह अपवित्र हो जाता है। बेटी के विवाह में कांसे के बेला का बहुत महत्व होता है। कांसे के बेला में बुरा भरकर उसमें चांदी का सिक्का रखकर बेटी के सास-ससुर को भेंट करें। इससे बेटी अपनी ससुराल में कभी दुखी नहीं रहेगी। उस घर की यश, कीर्ति बढ़ेेगी। सभी सुख, साधन वहां होंगें। सभी कष्ट मिट जाएंगें। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है, मगर समय के साथ हमने इसे अपने से दूर कर दिया है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X