Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जीवन के अनकहे पहलुओं की तलाश है ‘वुमानी की कहानियाँ’

Updated on Sunday, February 08, 2026 17:25 PM IST

चंडीगढ़। जीवन के अनुभवों तथा भावनाओं को अगर शब्दों में पिरोया जाए तो वह कहानी का रूप ले लेती है। कहानी को अगर पन्नों पर प्रकाशित किया जाए तो वह किताब बन जाती है। 15 महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों को कहानी का रूप दिया है वुमानी डॉट कॉम ने। लिटरेरी लांज के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर अपनी पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का भव्य विमोचन किया।

वुमानी ने दूसरी वर्षगांठ पर किया पहली पुस्तक का विमोचन
15 महिलाओं ने अनुभवों व भावनाओं को शब्दों में पिरोया


यह पुस्तक केवल रचनाओं का संग्रह नहीं, बल्कि वुमानी से जुड़ी 15 महिला लेखकों के अनुभवों, भावनाओं और उनकी साहित्यिक यात्रा की सजीव अभिव्यक्ति है। इसमें जीवन की भागदौड़ में खो जाती संवेदनाओं, रिश्तों और आत्मखोज को कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर लिटरेरी लांज पब्लिकेशन के संस्थापक तन्मय शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक 15 कहानियों का संग्रह है, जिसमें जीवन के कई अनकहे पहलुओं की तलाश दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि हर कहानी अपने आप में एक विचार है, जो विश्वास और मेहनत के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देती है।


इस पुस्तक में सुषमा यादव, अल्का गर्ग, डॉ. मधु कश्यप, संजू कुशवाहा, निशा जैन, कमलेश अहुजा, उर्मिला सिन्हा, प्रवीण महाजन, अरवीना गहलोत, अमिता कुचिया, भाविनी उपाध्याय, पूनम भारद्वाज, यशोदा, शाहीन खान और लवलीन धालीवाल की रचनाएं शामिल हैं। वुमानी की संस्थापक कंचन गुप्ता और लवलीन धालीवाल ने बताया कि वुमानी डॉट कॉम महिलाओं का एक ऐसा डिजिटल मंच है, जहां महिलाएं बेबाकी के साथ अपने अनुभव साझा करती हैं। यह अनुभव सभी के लिए सीखने, संवाद स्थापित करने और अपनी रचनात्मक पहचान को नया आयाम देने वाला रहा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ‘वुमानी की कहानियाँ’ आने वाले समय में नए लेखकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और साहित्य जगत में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगी।

Readers' Comments
Poonam Bhardwaj 2/9/2026 2:53:41 PM

लेखन तब सार्थक हो जाता है जब वह पाठकों तक पहुंचता है । हमारी कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद कंचन गुप्ता जी, लवलीन धालीवाल जी और तन्मय शर्मा सर जी ⚡।

Shahin khan 2/9/2026 1:50:55 PM

कोशिशें एक दिन कामयाब ज़रूर होती हैं… यह कर दिखाया वुमानी ने…👏👏👏👍 बहुत-बहुत बधाई सभी रचनाकारों को…🌹🌹 और दिल से शुक्रिया वुमानी की दोनों संस्थापिकाओं कंचन गुप्ता जी, लवलीन धारीवाल जी के साथ-साथ लिटरेरी लॉज के संस्थापक तन्मय जी का जिनके सहयोग के बिना यह सपना अधूरा था। 🙏❤️

डॉ मधु कश्यप 2/9/2026 1:10:51 PM

बहुत बहुत🎉🎊 बधाई सभी रचनाकारों को। सभी कहानियाँ एक से बढकर एक

Yashoda 2/9/2026 7:43:15 AM

सपना था… आज खबर बन गया... Grateful...💫

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X