पंचकूला , 16 मई। विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से सेवा कार्यों को बढ़ाते हुए शनिवार को पंचकूला पुलिस के जिले में सभी नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों (कोरोना यौद्धाओं) में सेनिटाइजर और फेस शील्ड्स बांटे। इस सेवा कार्य की शुरुआत जिला सचिवालय स्थित पुलिस मुख्यालय से की गई। स्थानीय विधायक व हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के निवास सेक्टर 17 पर उनके स्टाफ को भी सेनिटाइजर्स, मास्क और फेस शील्ड दी गई। इसी क्रम में जिले के डीसीपी मोहित हांडा को भी सेनिटाइजर्स, मास्क और फेस शील्ड दी गई। विश्वास फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि हरेक पुलिस कर्मचारी दो-दो सेनिटाइजर, एक-एक फेस शील्ड व एक-एक मास्क दिया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते चंडीगढ़ और पंचकूला में कोरोना यौद्धाओं को फाउंडेशन की तरफ से हर संभव सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है। तीन टीमों ने जिले के विभिन्न हिस्सों में विजिट करके पुलिस नाकों पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों को सेनिटाइजर्स, मास्क और फेस शील्ड दी। गौरतलब है कि बीते बुधवार को चंडीगढ़ में पुलिस नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों में भी फाउंडेशन की तरफ से हरेक पुलिस कर्मचारी दो-दो सेनिटाइजर, एक-एक फेस शील्ड दी गई थी।