पंचकूला, 15 मई। जिला पंचकूला मे पुलिस द्वारा कोरोना वायरस जैसी महामारी के समय में भी लगातार अपनी ड्यूटी निभाई जा रही हैं तथा जनसहयोग व समाजसेवियों के साथ मिलकर सहयोग के कार्य भी किए जा रहे है । इसके साथ-साथ समाज सेवी संस्थाओ द्वारा भी पुलिस को फूड पैकेट, मास्क, सैनेटाइजर इत्यादि बांटे जा रहे है । इसी के तहत माँ चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकुला द्वारा सौरभ सिंह भापुसे पुलिस आयुक्त पंचकुला तथारी मोहित हाण्डा भापुसे पुलिस उपायुक्त पंचकुला को कपड़े से बने 500 मास्क, 500 सैनेटाइजर बोतल तथा दस बॉक्स फ्रूट जूस भेट किए । संस्था के प्रधान अमित जिंदल, महासचिव चंद्र सिंघल व प्रैस सचिव मूकेश सिंगला ने पुलिस आयुक्त को पुलिस जवानों के लिए यह समान भेंट किया । संस्था के प्रधान अमित जिंदल ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी की इस विषम परिस्थिति में संस्था ने सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन के दौरान लगातार जरूरतमंद लोगों को मास्क व लंगर चलाकर भोजन भी बाँटा गया है । इसके अलावा भी माँ चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट अन्य सामाजिक व दानशील कार्य मे सक्रिय रही है ।