पंचकूला , 15 मई। पुलिस चौकी सैक्टर 19 पंचकुला के क्षेत्र के गांव अभयपुर में एक पिता के द्वारा अपनी ही बेटी के साथ पिछले एक साल से बलात्कार करने का मामला सामने आया है जोकि पिता अपनी बेटी के साथ पिछले एक साल से बलात्कार तथा मारपीट कर रहा था लेकिन लड़की ने डर के कारण किसी को नहीं बताया । लड़की के पेट में 9 महीने का गर्भ था जिसके कारण लड़की को पेट में बहुत तेज दर्द हुआ जिसको सिविल हॉस्पिटल सेक्टर 6 में ले जाया गया । जहां पर डॉक्टर ने उसको 9 महीने की गर्भवती बताया जब लड़की की डिलीवरी हुई तो बच्चा मृत पैदा हुआ । मामला संज्ञान में आते ही महिला थाना सैक्टर 5 पंचकुला की टीम तुरन्त मौके पर पहुंच गई तथा मामले की गम्भीरता को देखते हुए महिला थाना सैक्टर-5 पंचकुला मे अभियोग दर्ज किया गया तथा जांच पड़ताल की गई । युवती का आरोपी पिता फरार हो गया था । महिला थाना की टीम द्वारा मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडिता के आरोपी पिता को विधी-पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है । पुलिस प्रशासन कानूनी रूप से जांच कर रहा है जोकि कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।