Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

डीजीपी ओपी सिंह रात में खुद निकले पुलिस व्यवस्था देखने, थानों और चौकियों में किया औचक निरीक्षण

Updated on Thursday, October 23, 2025 17:50 PM IST

 

चंडीगढ़, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने देर रात राज्य की पुलिस व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के की गई इस कार्रवाई ने पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा भर दी है। डीजीपी सिंह ने खुद अपनी गाड़ी से रात करीब 10 बजे यमुनानगर से अंबाला तक कई थानों, चौकियों और नाकों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद किया।

 

डीजीपी ओपी सिंह रात में खुद निकले पुलिस व्यवस्था देखने, थानों और चौकियों में किया औचक निरीक्षण

यमुनानगर से अंबाला तक रात की यात्रा:

डीजीपी सिंह ने अपनी यात्रा की शुरुआत यमुनानगर जिले के कलानौर बॉर्डर नाके से की, जहाँ उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से बात की और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। मौके पर पहुंचे एसपी कमलदीप गोयल को उन्होंने निर्देश दिए कि नाकों की कार्यक्षमता और सतर्कता हर समय सर्वोच्च स्तर पर बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने नाकों पर पुलिसकर्मियों के लिविंग एन्वायरमेंट को और अधिक बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया|

इसके बाद वे अंबाला जिले के साहा थाने पहुंचे, जहाँ उन्होंने करीब 70 मिनट तक SHO और स्टाफ से बातचीत की। उन्होंने केस डायरी, लंबित मामलों, अपराधियों की गतिविधियों और थानों के बीच समन्वय की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

 

‘मैन-टू-मैन मार्किंग’ की रणनीति:

निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए अब “मैन-टू-मैन मार्किंग” अपनाई जाएगी। प्रत्येक सक्रिय अपराधी की निगरानी के लिए 4–5 पुलिसकर्मियों की समर्पित टीम लगाई जाएगी ताकि अपराधियों को हर कदम पर पुलिस की मौजूदगी का एहसास रहे और उनकी गतिविधियों पर तुरंत अंकुश लगाया जा सके।

 

सूचना नेटवर्क और मीडिया की भूमिका पर बल:

कलानौर चौकी पर निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने निर्देश दिए कि एसएचओ रोजाना सुबह क्षेत्र का राउंड करें और हाल ही में जेल से छूटे या संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों पर रिपोर्ट तैयार करें। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा की जाए ताकि समन्वित कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि जनता को यह भी पता होना चाहिए कि पुलिस सिर्फ अपराध के बाद नहीं, बल्कि अपराध होने से पहले भी सक्रिय है।

 

थानों की व्यवस्थाओं और पब्लिक डीलिंग पर विशेष ध्यान:

डीजीपी ने साहा थाने में रिकॉर्ड, जब्त वाहनों की स्थिति, विजिटर क्षेत्र और कर्मियों की तैनाती की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाला हर नागरिक सहज महसूस करे — इसके लिए थानों में साफ-सुथरे विज़िटर रूम और प्रशिक्षित स्टाफ अनिवार्य किए जा रहे हैं।

 

नई जवाबदेह कार्यसंस्कृति की दिशा में कदम:

डीजीपी ओ.पी. सिंह के इस रात्रि निरीक्षण में आईजी राकेश कुमार आर्य भी साथ रहे। यह निरीक्षण न केवल पुलिस अधिकारियों के लिए प्रेरक रहा बल्कि यह संदेश भी देता है कि अब हरियाणा पुलिस की प्राथमिकता जमीनी उपस्थिति, त्वरित कार्रवाई और जवाबदेही है।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X