Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भिवानी में होगा महर्षि वाल्मीकि के नाम पर छात्रावास का निर्माण - रामबिलास शर्मा

Updated on Thursday, October 05, 2017 17:53 PM IST

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर (न्यूज अपडेट इंडिया )- हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर भिवानी शहर में छात्रावास का निर्माण करवाया जाएगा और इसके लिए भिवानी जिला प्रशासन द्वारा एक महीने की अवधि के दौरान छात्रावास के लिए जमीन मुहैया करवा दी जाएगी।  उन्होंने यह घोषणा आज भिवानी में पंचायत भवन में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में अपने संबोधन के दौरान की। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि एक समाज के न होकर संपूर्ण मानव जाति के थे। वे पूरे हिंदू समाज के पुरौधा थे। रामायण में लिखी गई बातें हजारों साल बाद आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि रामायण में घर-परिवार के सभी नातों की शिक्षाएं हैं, जिन पर चलकर आदर्श समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि रामायण समाज की पररंपराओं की शिक्षा  है।  उन्होंने कहा कि संत किसी एक समाज के नहीं होते। उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानव जाति के लिए होती हैं। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने संत-महापुरुषों की जयंती को आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जयंती भी प्रदेशभर के सभी जिलो में आयोजित की जा रही है। समारोह के लिए सभी मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज की पीढ़ी महापुरुषों व महान संतों को भूलती जा रही है, जो कि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर जंयती आयोजन से बच्चों में उनकी शिक्षाओं का संदेश देना है ताकि समृद्ध समाज की स्थापना की जा सके।  उन्होंने अपने कोष से छात्रावास के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं, जीवन पर आधारित लेखन व भाषण प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री को भी शॉल व महर्षि वाल्मीकि का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।  विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार संत-महापुरुषों के विचारों व शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें भगवानी वाल्मीकि के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। इस अवसर पर पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन रण सिंह यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक व अधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X