पंचकूला,14 मई । विश्वास फाऊंडेशन ने गुरुदेव स्वामी विश्वास के आशीर्वाद से सेवा कार्यों के तहत अब कोरोना महामारी के मद्देनजर खाने- पीने से असहाय गरीब लोगों को राशन पहुंचाने की मुहिम जारी रखते हुए वीरवार को जिला प्रशासन के जरिए सेक्टर 5 और देवीनगर गांव के 126 झुग्गीवासी परिवारों को एक सप्ताह का राशन दिया। विश्वास फाऊंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया फाऊंडेशन ने पिछले सप्ताह भी इन परिवारों को राशन कीटस दी गयी थी । ये राशन किट्स जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त इंसीडेंट कमांडर डा. विशाल सैनी को साथ लेकर दी गई। हरेक किट में सप्ताह भर के लिए आटा, घी, दालें व रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला किचन का अन्य सामान दिया गया है।