Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जीआरपी अंबाला छावनी की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 12 घंटे में दबोचा

Updated on Wednesday, October 01, 2025 18:09 PM IST

 

 

अंबाला। गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना अंबाला छावनी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महज बारह घंटे के भीतर अंबाला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजकुमार, निवासी बिहार, के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक (रेलवे) नीतिका गहलोत ने इंस्पेक्टर हरीश बुधिराज तथा उनकी टीम को बधाई दी औैर भविष्य में भी इसी तत्परता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

जीआरपी अंबाला छावनी की त्वरित कार्रवाई,नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 12 घंटे में दबोचा


मामला कैसे शुरू हुआ
इस प्रकरण की शुरुआत पंजाब के राजपुरा से हुई, जहां बिहार जाने की तैयारी कर रहे एक परिवार के साथ आरोपी ने मेलजोल बढ़ाकर विश्वास कायम किया। वह पेशे से राजमिस्त्री था और लंबे समय से पंजाब में रह रहा था। उसने पीड़िता के पिता को टिकट लेने के बहाने स्टेशन से बाहर ले जाकर शराब पिला दी और उन्हें नशे की हालत में छोड़ दिया। इसके बाद टिकट काउंटर की लंबी लाइन का बहाना बनाकर आरोपी नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया और राजपुरा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़िता के पिता को होश आया और बेटी की गैरमौजूदगी का पता चला, तो उन्होंने तुरंत जीआरपी अंबाला छावनी को शिकायत दी।
’पुलिस की चुनौती और रणनीति’
शिकायत मिलते ही जीआरपी की टीम हरकत में आई। परिवार के पास बच्ची की तस्वीर न होने के कारण शुरुआती जांच चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी। स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों की गहन निगरानी की गई और अगले ही दिन तड़के आरोपी को अंबाला रेलवे स्टेशन पर देखा गया, जो बिहार भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस की सतर्कता ने काम किया और टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया और उसका मेडिकल परीक्षण अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में कराया। बच्ची की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसकी काउंसलिंग भी शुरू कर दी गई है ताकि उसे मनोवैज्ञानिक सहयोग मिल सके।
’ कानूनी कार्रवाई’
पुलिस अधीक्षक (रेलवे) नीतिका गहलोत के दिशा-निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने पूरे मामले को अत्यधिक संवेदनशीलता के साथ संभाला। आरोपी को पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा पीड़िता और उसके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और उन्हें न्याय दिलाने में कोई कमी न रहे।

’समाज और प्रशासन की प्रतिक्रिया’
जीआरपी अंबाला छावनी की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की व्यापक सराहना हो रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधियों को कानून के शिकंजे से बचने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। यह पुलिस की सजगता और समर्पण का प्रतीक है, जो समाज के कमजोर और संवेदनशील वर्गों, विशेषकर नाबालिगों और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जीआरपी ने जनता से अपील की है कि वे अपने बच्चों को रेलवे स्टेशनों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अकेला न छोड़ें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X