Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पेपरलेस रजिस्ट्री नये अध्याय का आगाज: धनखड़

Updated on Monday, September 29, 2025 18:42 PM IST

 

चंडीगढ़,  हरियाणा का राजस्व विभाग अब पेपरलेस होने की तरफ बढ़ गया है। पारदर्शी प्रणाली में यह नये अध्याय का आगाज है। राजस्व दिवस के अवसर पर प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री ,डिमार्केशन पोर्टल, व्हाट्सएप चैटबोट व रेवेन्यू कोर्ट केस मैनेजमेंट सिस्टम के शुभारंभ के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्व मंत्री विपुल गोयल,राजस्व विभाग बधाई के पात्र हैँ। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भागीदार होते यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपना बेस्ट दे रही है। पीएम मोदी जी की सोच देश मेें डिजिटल माध्यम से पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने की है । नायब सरकार की यह पहल राजस्व विभाग मेंं पीएम मोदी जी के संकल्प को आगे बढ़ाएगी।

पेपरलेस रजिस्ट्री नये अध्याय का आगाज: धनखड़
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्व मंत्री विपुल गोयल और विभाग बधाई का पात्र

पेपरलेस कार्यप्रणाली से राजस्व विभाग नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा : धनखड़

विपक्षी नेता अपने व्यवहार में व्यवहारिकता बरतें, जनता जनार्दन जागरूक


 धनखड़ ने राजस्व विभाग की पेपरलेस कार्य प्रणाली होने से पैसा और समय दोनों बचेंगे। लोगों को जागरूक होकर यह कार्यप्रणाली अपनानी चाहिए।  डिजिटल मोड में रेवेन्यू रिकार्ड को सहेजने मेंं आसानी होगी और राजस्व सेवाएं आमजन के और नजदीक पंहुचेगी। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर डिजिटल माध्यम से ज्यादातर सेवाओं व योजनाओं का लाभ ऑनलाइन होने से बड़ा क्रांतिकारी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए मोदी जी नेक्स्ट लेवल पर जाकर कार्य करने की सोच रखते हैं। राजस्व विभाग ने पेपरलेस कार्य प्रणाली अपनाकर मोदी जी की सोच को आगे बढ़ाया है। कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ने संबोधित करते हुए पेपर सेल कार्य प्रणाली की प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का वर्चुअल संबोधन भी सुना गया। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सभी का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन नई पेपरलेस कार्य प्रणाली के लिए तैयार है।
 कार्यक्रम उपरांत पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा के  राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि विपक्षी नेताओं को अपने व्यवहार मेंं व्यावहारिकता बरतनी चाहिए। खटाखट वाली अव्यवहारिक  मांगे नहींं उठानी चाहिए। जनता जर्नादन समझदार है। विपक्षी नेताओं द्वारा अव्यवहारिक मांग उठाने से उनकी विश्वसनीयता कम हो रही है। कांग्रेस के पूर्व सीएम को देखना चाहिए कि उनके शासन काल में किसानों को अढ़ाई अढ़ाई रूपये के चैक बतौर मुआवजा दिए हैं। फसल खराबे का केवल छह हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देते थे। वर्ष 2014 में हमारी सरकार बनने पर हमने तत्काल किसानों को  दोगुना 12 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया और फिर बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ किया । इससे आगे बढ़ते हुए फसल बीमा योजना के तहत 35 हजार तक पहुंच गया है। कांग्रेस के पूर्व सीएम के दस साल के शासन काल मेंं कुल 1100 करोड़ मुआवजा प्रदेश के किसानों को मिला। जबकि हमारी भाजपा सरकार हर वर्ष किसानों को 1100 करोड़ रुपये मुआवजा दे रही है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत छह हजार रुपये प्रतिवर्ष अलग से किसानों के खातों मेंं भेज रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, संजय कबलाना, दिनेश कौशिक, नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X