पंचकुला 13 मई। गांव रत्तेवाली मे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया । पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना चण्डीमंदिर मे 6 लोगों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने के धमकी देने तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने बारे मुकदमा दर्ज किया गया । पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को विधिपूर्वक गिरफ़्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोहन पुत्र रामकरण तथा बलबीर उर्फ़ रिंकू पुत्र निरंजन के रूप में हुई है ।दोनों आरोपी गाँव रत्तेवाली के रहने वाले हैं ।