भिवानी, 12 मई। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने ट्रेन से विदा हो रहे प्रवासी मजदूर सुनील से वीडियो कॉल पर बात की तो उसके मुख से यही शब्द निकले। पूनिया ने श्रमिक से पूछा कि उन्हें किसी तरह की कोई तकलीफ तो नहीं हुई। सुनील ने बताया कि उनका दादरी प्रशासन ने इतना ध्यान रखा, जैसे वे दादरी जिला में बतौर मेहमान आए हों। इतना प्यार यहां मिला है कि महामारी का खात्मा होते ही उनकी फिर से दादरी वापसी होगी। श्री पूनिया ने अपनी तरफ से आज गए 1440 मजदूरों को अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामना देते हुए उनको दादरी से विदा किया। (MOREPIC1)
आज सुबह पांच बजे दादरी एसएसीआर स्कूल से 40 बसों में बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले श्रमिक एवं उनके परिजन भिवानी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। परिवहन महाप्रबंधक धनराज कुंडू ने इन बसों को सेनेटाइज करवा कर स्कूल परिसर में भिजवाया। सुबह नाश्ता करवाकर और लंच पैक करके इन्हें रवाना किया गया। यहीं से ही सभी श्रमिकों के स्वाथ्य की जांच की गई और पुरी प्रक्रिया के दौरान शाारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। भिवानी स्टेशन पर पहुंचे के बाद भी श्रमिकों का मेडिकल चैकअप किया गया और एक-एक करके श्रमिकों को उनके निर्धाति स्थानों पर रेल में बैठाया गया। स्टेशन पर प्रशासन के सहित गोपाल होटल के परिवार के सदस्यों ने श्रमिकों को चाय व पानी भी उपलब्ध करवाया।
अतिरिक्त उपायुक्त मो. इमरान रजा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बिहार प्रदेश के आज दादरी से जो श्रमिक परिवार रवाना हुए हैं उनमें अरहरिया जिला के 393, कटिहार के 86, किशनगंज के सात, मधेपुरा के 195, पूर्णिया के 384, सहरसा के 335 और सुपोल जिला के 144 निवासी शामिल थे। इसके अलावा दादरी एससीआर स्कूल से रात को 30 श्रमिक जम्मू के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में भेजे गए हैं। बसों और रेलगाड़ी में शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया। इन मजदूरों को प्रशासन की ओर से परना और मास्क दिए गए। ट्रेन को सेनेटाइज करवा कर ही उन्हें 24 डिब्बों में बैठाया गया।अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि श्रमिकों के जाने से हालांकि आर्थिक तौर पर किसी भी क्षेत्र को नुकसान होगा। लेकिन समय की जरूरत, कोरोना बिमारी से बचाव सहित श्रमिकों की ईच्छा पर उन्हें गृह जिलों में भेजना जरूरी है। दादरी जिला प्रशासन ने श्रमिकों को इसी उम्मीद के साथ विदा किया है कि जल्द से जल्द हालात ठीक हों और ये श्रमिक जिला में वापिस आएं। उन्होंने बताया कि यह टे्रन कल सुबह आठ बजे बिहार के किशनगंज पहुंचेगी और वहां से श्रमिको को इनके घर भेजा जाएगा।