Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

नागरिकों को जागरूक करने के लिए आयुष विभाग ने शुरू किया प्रचार

Updated on Wednesday, May 13, 2020 00:30 AM IST

पंचकूला  12 मई- कोरोना से लड़ने, इम्युनिटी बढाने एवं जिला के नागरिकों को जागरूक करने के लिए आयुष विभाग ने व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार अभियान शुरू किया है। इस अभियान का शुभारम्भ नगराधीश सुशील कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर पब्लिसिटी वाहन को रवाना किया। यह प्रचार अभियान लगातार 23 मई तक जारी रहेगा।  नगराधीश सुशील कुमार ने बताया कि यह प्रचार वाहन जिला के प्रत्येक गांव के साथ नगर निगम क्षेत्र को कवर करेगा जिसमें प्रतिदिन 12 से 15 गांवों का दौरा कर लोगों को जागरूकर एवं सचेत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 से 15 मई तक नगर निगम के सभी सैक्टरों के अलावा देवीनगर, फतेहपुर, महेशपुर, अभयपुर, बुढनपुर, ख़डक मंगोली, भैंसा टीबा, एमडीसी, सकेतड़ी आदि में प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके बाद 16 मई को इशर नगर नजदीक सीआरपीएफ, दमदमा, पाटन, भोडिया, धतोगड़ा, कजियाना, जनौली, नौलटा, भवाना, 18 मई को ककराला, बागवाली, बागवाला, ठरवा, जासपुर, मौली, नटवाल, टोडा गांवों में प्रचार प्रसार किया जाएगा।    
जिला आयुवेर्दिक अधिकारी डा. दलीप मिश्रा ने बताया कि  प्रचार अभियान के लिए एएमओ डा. अजय को ओवर आॅल इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा प्रतिदिन चिकित्सकों की डयूटी लगाई गई है जो लोगों को जागरूक करेंगें। उन्होंने बताया कि कोविड-19  महामारी के चलते जिला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा नागरिकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए गुडूची घन वटी का वितरण किया जा रहा है।  
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में पुलिस विभाग के कर्मचारियांे एवं अधिकारियों को गोलियां वितरण करने का कार्य किया गया जो नियमित रूप से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत व पंचायत सचिव के माध्यम से गुडूची घन वटी बांटने का कार्य किया जाएगा। आयुष चिकित्सकों की टीमें रोगों से लड़ने की क्षमता बढाने के लिए आयुर्वेदिक काढे व गोल्डन मिल्क के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे है। अब तक चलाए गए अभियान के तहत 5235 कर्मचारियों को गोलिंया बांटी जा चुकी है।

 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X