पंचकूला11 मई- जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व हल्का पंचकूला से रहे प्रत्याशी अजय गौतम ने आज गांव टिब्बी में घर घर जाकर मास्क बाटे और लोगों को जागरूक किया और लोगो को बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनकर रखना ही कोरोना से बचने का उपाय है।आगे गौतम ने बताया की जननायक जनता पार्टी द्वारा दिन प्रतिदिन जनता की भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। सैनिटाइजर, राशन, मास्क बांटकर व लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हाल ही में लोग लॉक डाउन के अंतर्गत दूसरे राज्यों में फंस गए थे उन्हें अपने घर घर तक पहुंचाने का काम जो उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जो किया है वह एक सराहनीय काम है मास्क बांटने के दौरान रवि वर्मा, जसवीर सिंह ,सोनू गुर्जर, श्यामलाल, प्रदीप सिंह, गुरदीप सिंह, दीवान गुर्जर, रवि भूषण, पीयूष गौतम, राजीव भाटिया तरसेम लाल , हैप्पी आदि मौजूद रहे