Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में आधा बीता शैक्षणिक सत्र, नहीं शुरू हुए तबादले

Updated on Wednesday, September 10, 2025 17:52 PM IST

 
चंडीगढ़, हरियाणा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का आधा समय बीतने के बावजूद अध्यापकों की ट्रांसफर ड्राइव शुरू नहीं हो सकी है। राज्य सरकार के दावों के बावजूद अभी तक तबादलों का शेड्यूल भी जारी नहीं हुआ है। विभाग ने नई संशोधित नीति तैयार कर ली, एमआईएस पोर्टल पर डाटा सत्यापन और रेशनलाइजेशन की प्रक्रियाएं पूरी हो गईं, लेकिन ट्रांसफर ड्राइव फाइलों में ही अटका हुआ है। इससे शिक्षकों में गहरा रोष है और वे सरकार व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शिक्षक तबादला करवाओ संघर्ष समिति पहले ही शिक्षा मंत्री के आवास पर सांकेतिक भूख हड़ताल कर चुकी है। समिति का कहना है कि बार-बार वादों और बैठकों के बावजूद कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आ रहा। राज्य प्रधान कृष्ण कुमार निर्माण, राज्य महिला प्रधान जसबीर कौर और राज्य प्रेस सचिव ऋषिराज नरवाल का कहना है कि विभाग की यह देरी सरकार की ड्रीम पॉलिसी पर ही सवाल खड़ा कर रही है।
समिति पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग ने कई दौर की बैठकों के बाद भी हल नहीं निकाला है। रेशनलाइजेशन, एमआईएस अपडेट, फोन नंबर तक अपडेट करवान तथा मॉडल/पीएमश्री के लिए परीक्षा आयोजित करवाने के बाद भी अब तक ट्रांसफर ड्राइव शुरू नहीं की गई। उनका कहना है कि इससे न केवल शिक्षकों का विश्वास टूटा है, बल्कि शिक्षा विभाग की साख भी धूमिल हो रही है।
हरियाणा में आधा बीता शैक्षणिक सत्र, नहीं शुरू हुए तबादले
फाइलों में अटका ट्रांसफर ड्राइव, शिक्षकों में बढ़ा रोष
 

समिति ने कहा कि हजारों शिक्षक, जो वर्षों से ट्रांसफर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनका सपना टूटने की कगार पर है। विशेषकर दूर-दराज के अस्थायी स्टेशनों पर तैनात और वर्षों से एनिवेहर की सजा भुगत रहे शिक्षक सबसे ज्यादा परेशान हैं। इन हालातों में छात्र-शिक्षक अनुपात भी बिगड़ता जा रहा है।
राज्य प्रधान कृष्ण कुमार निर्माण ने दावा किया कि स्वयं मुख्यमंत्री समिति के साथ ट्रांसफर करने का वादा कर चुके हैं। शिक्षा मंत्री भी कई बार सार्वजनिक मंचों से ट्रांसफर ड्राइव शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं। विभागीय स्तर पर सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद फाइलें दबने से शिक्षकों का धैर्य टूट रहा है। समिति ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तुरंत ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। शिक्षकों का कहना है कि सरकार को अपने ही वादों को निभाते हुए अविलंब ट्रांसफर ड्राइव शुरू करनी चाहिए, ताकि वर्षों से इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत मिल सके और शिक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त हो सके।
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X