पंचकूला 11 मई- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जिला में अब तक 35323 मिट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है जिसमंे से 29444 मिट्रिक टन गेहूं का उठान कर लिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिला की 24 मंडियों में हैफेड एवं हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 5858 किसानों का गेहंू खरीदा गया है। इन मंडियों में अब तक गेहूं की आवक हुई है उसे न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपए प्रति किंव्टल की दर खरीदा गया है।
उपायुक्त ने बताया कि हैफेड ने सबसे अधिक 18786 मिट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन ने 16537 मिट्रिक टन गेंहू की खरीद की है। जिसमें से 14214 मिट्रिक टन गेहूं हैफेड एवं 15230 मिट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयर हाउस कारपोशन द्वारा उठान कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष गेहूं का उठान युद्व स्तर पर जारी है ताकि किसान आसानी से गेहूं बिक्री के लिए मण्डी में ला सकें।
उपायुक्त ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए जिला में किसानों को सेनीटाईजर, मास्क, दस्ताने भी उपलब्ध करवाए जा रहे है। जिला की मंडियों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है ताकि किसानों को बारदाने आदि किसी प्रकार की दिक्कतेें पेश न आए।