पंचकुला , 10 मई। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों का जिला पुलिस द्वारा लोगों से शत प्रतिशत पालन करवाने का प्रयास किया जा रहा है । इसके लिए गश्त भी कर रही है तथा शहर में जगह-जगह नाके भी लगाये गए है । बावजूद इसके कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं । जिला पुलिस द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सात लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई ।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मन्सा देवी के अधिकार क्षेत्र में पडने वाली गांधी कलोनी मे कुछ युवको ने एक युवक पर लाठी डण्डों आदि से हमला कर घायल कर दिया । बीच बचाव करने आए युवक की भाइयों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की । जिससे एक युवक को गम्भीर चोटे आई । पुलिस द्वारा हमला करने वाले सात लोगों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, लॉकडाउन के उल्लंघन करने तथा महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई