पंचकुला , 10 मई। नागरिक अस्पताल कालका में तैनात महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया । आरोप है महिला कर्मचारी के साथ एक मरीज द्वारा दुर्व्यवहार किया गया । महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि जब वह ड्यूटी पर पहुँची तो एक मरीज़ ने OPD का कार्ड फाड़कर उसके सामने रख दिया है जब महिला कर्मचारी ने पूछा कि यह क्या कर रहे हो तो आरोपी व्यक्ति महिला कर्मचारी के साथ गाली गलौज करने लगा । बीच बचाव करने आए अन्य मरीज़ों के साथ भी आरोपी ने मारपीट की । महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ पुलिस थाना कालका में लॉकडाउन का उल्लंघन करने, सरकारी काम में बाधा पहुँचाने मारपीट करने तथा महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय पुत्र चमन लाल वासी ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई ।