Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

थानों और चौकियों में शिकायतों पर तुरंत एवं पारदर्शी कार्यवाही सर्वाेच्च प्राथमिकता - डीजीपी शत्रुजीत कपूर

Updated on Thursday, September 04, 2025 17:09 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस अकादमी (एचपीए) मधुबन में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हर नागरिक की शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील कार्यवाही हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि थानों और चौकियों में आने वाली शिकायतों के निष्पादन का तरीका पुलिस की छवि को तय करता हैं और इसीलिए प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेना आवश्यक है। बैठक में पुलिस मुख्यालय के उच्चाधिकारी, रेंज आईजी, पुलिस अधीक्षक तथा जिला स्तर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

प्रत्येक शिकायत हमारे लिए महत्वपूर्ण


डीजीपी श्री कपूर ने कहा कि हर शिकायतकर्ता थाने तक न्याय पाने की उम्मीद लेकर आता है, जिसे हमें सर्वाेच्च प्राथमिकता से निष्पादन करना चाहिए। इसीलिए यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि शिकायतों को ध्यान से सुना जाए और तथ्यों का गहराई से अध्ययन कर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने के बाद शिकायतकर्ता को रसीद अवश्य दी जाए, ताकि उसे यह भरोसा रहे कि उसकी समस्या के समाधान के लिए पुलिस काम कर रही है।

थानों और चौकियों में शिकायतों पर त्वरित एवं पारदर्शी कार्यवाही सर्वाेच्च प्राथमिकता - डीजीपी शत्रुजीत कपूर

थाना प्रभारियों के लिए सख्त हिदायत

डीजीपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को वे स्वयं सुनें और केवल अधीनस्थों पर न छोड़ें। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास आने वाला व्यक्ति पहले से ही परेशान होता है, इसलिए थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी संवेदनशीलता से उसका दर्द समझें। शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की असली छवि थाने और चौकियों की कार्यप्रणाली से बनती है। यदि शिकायतों पर समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई होगी, तो पुलिस की छवि सकारात्मक बनेगी।

पारदर्शिता और फीडबैक तंत्र

डीजीपी ने कहा कि शिकायत निवारण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए प्रत्येक शिकायत पर फीडबैक प्रणाली को पहले की अपेक्षा सुदृढ़ किया गया है। शिकायतकर्ता से फोन पर लिए जाने वाले फीडबैक की रिकॉर्डिंग की जाती है। उन्होंने जिलों में तैनात उच्चाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समय-समय पर इन रिकॉर्डिंग को रैंडमली सुनकर इनकी जांच अवश्य करें। यदि कोई शिकायतकर्ता असंतुष्ट है, तो अधिकारियों को उसका कारण जानने की कोशिश करनी चाहिए। जिलों में शिकायतोें को लेकर की जाने वाली रिकॉर्डिंग की पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी मॉनीटरिंग की जाती है।
टॉप परफॉर्मिंग जिले और सुधार की जरूरत
इस बैठक में आईजी कानून एवं व्यवस्था श्री सिमरदीप सिंह ने फीडबैक सैल की कार्यप्रणाली पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इसमें टॉप परफॉर्मिंग जिलों- डबवाली, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद का उल्लेख किया गया। इन जिलों में थाना प्रभारियों ने अधिकांश शिकायतों को स्वयं डील किया, जिसके परिणामस्वरूप बेहतर संतुष्टि दर दर्ज की गई। डीजीपी ने इन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बधाई दी और अन्य जिलों को उनके प्रदर्शन में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने फीडबैक सैल में तैनात प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी के प्रशिक्षण पर भी बल दिया ताकि वे शिकायतकर्ता से संवेदनशीलता और शिष्टाचार के साथ बातचीत करें।

हरियाणा पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं बल्कि जनता के मन में विश्वास कायम करना है। यह विश्वास तभी संभव है जब शिकायतों पर त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों में शिकायत निवारण प्रक्रिया की स्वयं निगरानी करें और आमजन के हितों को सर्वाेपरि रखें। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X