पंचकूला,9 मई : नोवल कोरोना वायरस से बचाव एवं लोगों को संक्रमण मुक्त रखने के लिए जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर जागरूक करने का कार्य कर रहा है । लॉकडाउन का अनुपालन नहीं करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई भी की जा रही है । मोहित हाण्डा पुलिस उपायुक्त पंचकुला ने चण्डीगढ़ की सीमा से लगते नाकों का दौरा किया तथा पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । पुलिस उपायुक्त ने लेबर चौक, हाउसिंग बोर्ड नाका तथा राजीव कालॉनी के सभी नाकों का निरीक्षण किया । उन्होने चण्डीगढ़ तथा राजीव कालॉनी की सीमा पर लगे पुलिस नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सख्ती बरतने तथा पूरी तरह सील करने का निर्देश दिये ।